DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत तरौद में महिलाओं का सम्मान

बालोद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तरौद में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत द्वारा गांव की महिलाओं को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, सचिव सीमा सेन, पंच पोषण साहू, पंच सुरेंद्र यादव, पंच श्रीमती श्यामा बाई ठाकुर, पंच श्रीमती टिकेश्वर पटेल, श्रीमती कुमारी बाई गायकवाड, पंच श्रीमती राधिका निर्मलकर, पंच श्रीमती तुलेश्वरी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समस्त मितानिन एवं गांव के बिहान समूह की महिलाएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए महिलाओं के समाज में योगदान की सराहना की गई।

ग्राम पंचायत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव की सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया और समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

You cannot copy content of this page