DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्जुंदा महाविद्यालय में ‘मातृत्व सम्मान दिवस’ का आयोजन

अर्जुंदा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 मार्च 2026 को शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा में “मातृत्व सम्मान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की सफलता में माताओं के योगदान को सम्मानित करना और नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों तथा प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं अंजलि जोशी, केशरी, पूजा गजेंद्र, पायल निषाद, सुदर्शन साहू एवं रागिनी साहू की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता ने आमंत्रित माताओं को स्टोल, श्रीफल और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसकी मां का त्याग, संस्कार और मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि मातृत्व केवल एक भाव नहीं बल्कि समाज को दिशा देने वाली शक्ति है, और ऐसे आयोजनों के माध्यम से माताओं के योगदान को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश देता है।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. दीपिका (सहायक प्राध्यापक) ने किया, जबकि आयोजन व्यवस्था डॉ. कुसुम देवांगन और डॉ. प्रभा यादव (व्याख्याता) द्वारा की गई।

अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह “मातृत्व सम्मान दिवस” कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी और सफल रहा।

You cannot copy content of this page