DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नामकरण संस्कार पर पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में 32वीं बार हुआ नेवता भोज, बच्चों को परोसा गया स्वादिष्ट भोजन

बालोद। विकासखंड बालोद के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा में सोमवार को एक बार फिर नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम जगतरा निवासी नरेंद्र कुमार साहू और माता श्रीमती सोमिन साहू द्वारा अपने बच्चे कु. खुमांशी के नामकरण संस्कार के अवसर पर किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चों को नेवता भोज में आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें दाल, चावल, सब्जी, खीर, पुड़ी और गुलाब जामुन परोसा गया। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया और इस आयोजन से विद्यालय का माहौल भी उत्सवमय हो गया।

विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर ने नेवता भोज आयोजित करने वाले परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय में यह 32वीं बार नेवता भोज का आयोजन हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों का विधिवत पंजी संधारण भी विद्यालय द्वारा किया जाता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी खुशी के अवसर पर इस तरह का नेवता भोज आयोजित कर बच्चों के साथ अपनी खुशियां साझा की जा सकती हैं। इससे विद्यालय और समाज के बीच संबंध भी मजबूत होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक शिक्षक श्रीमती अन्नपूर्णा मंडावी, श्रीमती पद्मिनी साहू, संगीत शिक्षिका तबस्सुम, स्पोर्ट्स शिक्षक टिकेश्वर कुमार सहित रसोइया श्रीमती रामेश्वरी कौशिक और श्रीमती सुभो यादव भी उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार लगातार हो रहे नेवता भोज के आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि अभिभावकों और जनसमुदाय का विद्यालय से गहरा जुड़ाव है, जो शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

You cannot copy content of this page