DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वृक्ष है मानव के जीवन यात्रा का अभिन्न अंग, विद्यालय आरम्भ होने के अवसर पर हुआ वृक्षारोपण, प्रधानपाठक के जन्मदिन पर हरियाली से स्कूल का श्रृंगार

बालोद– जन्म के बाद से मृत्यु पर्यंत व्यक्ति भरपूर पेड़ों का उपयोग करता है किंतु वह कितने पेड़ जीवन में लगाता है, यदि इसका हिसाब किया जाए तो शायद एक भी दिन जीने के हकदार नहीं। जिन पेड़ों से हम आक्सीजन लेते हैं अपनी प्राणशक्ति जहां से पाते हैं, क्या उनके स्वास्थ्य के लिए हमें सोचना नहीं चाहिए।
जी सोचना बहुत जरूरी है | सहायक शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि साँसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम के इस महती प्राणवायु वाक्य को चरितार्थ करते हुए चिटौद में विभिन्न चरणों में वृक्षारोपण कार्य जारी है.
विगत करीब डेढ़ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ राज्य शासन के दिशानिर्देश में 2 अगस्त से विद्यालय में बच्चों को अध्ययन हेतु आने की शुरुआत की गई है | इसी दिवस से शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिटौद के खेल मैदान में संस्था प्रमुख काशीराम साहू के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए | इस दौरान शिक्षक समूह से पोषण लाल गुरूपारख, रूखमणी गजेंद्र, हेमलता ठाकुर, रामेश्वरी साहू व ईश्वरी कुमार सिन्हा सहित पालक समिति से दिनेश सेन, कामता साहू, लोकेश कुमार साहू व विद्यार्थी गण उपस्थित रहे | इस दौरान विद्यार्थियों को पालक समिति के द्वारा पुस्तक वितरण भी किया गया |

प्राथमिक विद्यालय के प्रवेश द्वार में लगा अशोक वृक्ष

शासकीय प्राथमिक विद्यालय चिटौद में प्रार्थना स्थल, कार्यालय व रंगमंच के सामने वृक्ष लगाए गए हैं | राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की ओर से प्रवेश द्वार के अगल-बगल दो अशोक वृक्ष रोपित किए गए हैं | प्रभारी संस्था प्रमुख जगतारण कतलाम, शिक्षक परिवार में ईश्वरी कुमार सिन्हा, निशा चौहान, शुचि साहू, कोमिन साहू, लिकेश्वरी मार्कण्डेय, कविता सिन्हा, राजेश्वरी पञ्चाङ्गम व विद्यार्थियों ने सहभगिता निभाई | विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सचिव मनोज कुमार साहू उपस्थित रहे | इस कार्य मे मुख्य रूप से माली व पालक परमानंद साहू ने सहयोग प्रदान किया |

प्रकृति की गोद में मना प्रधानपाठक का जन्मदिन

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिटौद के प्रधानपाठक काशी राम साहू ने अपने जन्मदिन को प्रकृति को समर्पित किया है | उन्होंने अपने शाला परिवार के विद्यार्थियों थानेश्वरी यादव, रेशमी साहू, भूमिका साहू, डोलिशा साहू, सुष्मिता यादव, वंदना निषाद, भूमिका निषाद एवं सहयोगी रूखमणी गजेंद्र, हेमलता ठाकुर, रामेश्वरी साहू व ईश्वरी कुमार सिन्हा के संग मिलकर विद्यालय प्रांगण में वृक्ष लगाए | विशेष सहयोगी के रूप में राजेन्द्र कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही | उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पेड़ महत्वपूर्ण हैं। ग्रह पर सबसे बड़े पौधों के रूप में, वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, कार्बन जमा करते हैं, मिट्टी को स्थिर करते हैं और दुनिया के वन्यजीवों को जीवन देते हैं। वे हमें उपकरण और आश्रय के लिए सामग्री भी प्रदान करते हैं। इसलिए वृक्षों से साँसें हम पर कर्ज है, उनका रोपण व संरक्षण हमारा फर्ज है | उनके जन्मदिन पर दोनों शाला परिवार, पालक समिति व ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी |

You cannot copy content of this page