
बालोद – थाना रनचिरई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते 3 लोगों को पकड़ा गया। पहली कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार गया. आरोपियों द्वारा आमदी के शराब भट्ठी से शराब परिवहन करते थे। मुखबीर सूचना पर थाना रनचिरई पुलिस पार्टी से सउनि विश्वजीत मेश्राम के हमराह आरक्षक 51 नागेश साहू एवं मौके पर गवाहों के समक्ष मोटर सायकल चालक को रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम महेश्वर आसनी पिता स्व० अनिरूद्ध आसनी उम्र 42 वर्ष, दिलीप देवदास पिता गोपाल देवदास उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम भुसरेंगा थाना रनचिरई जिला बालोद का होना बताया एवं मोटर सायकल के सामने रखे बोरी में सीलबंद 48 पौवा देशी प्लेन शराब व डिक्की में 12 पौवा सीलबंद जुमला 10,800 बल्क लीटर कीमती 4800 रुपये, प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ एवं मोटर सायकल वीएस मोपेड बिना नंबर प्लेट कीमती 45,000 रुपये को जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया । आरोपियों का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश साहू के नेतृत्व में थाना रनचिरई की विशेष टीम गठित कर आबकारी एक्ट के एक और आरोपी को पकड़ जेल दाखिल किया गया. इस केस में भी मुखबीर सूचना पर थाना रनचिरई पुलिस पार्टी सउनि कमलेश साहू के हमराह प्र0आरक्षक 845 गोपाल रजक, आरक्षक 604 दिनेश साहू, आरक्षक 344 कामता प्रसाद साहू एवं मौके पर गवाहों के समक्ष मोटर सायकल क्रमांक सीजी 24 और 1980 के चालक को रोक कर नाम पता पूछने पर अपना नाम ऐमन चंदेल पिता स्व0 मौजी राम चंदेल उम्र 27 वर्ष ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद का होना बताया एवं मोटर सायकल के सामने रखे बोरी में सीलबंद 30 पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद जुमला 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400 रूपये प्रत्येक में 180 एमएल भरा हुआ एवं मोटर सायकल होण्डा साईन कीमती 30,000 रूपये को जप्त कर पुलिस कब्जा लिया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
