DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान न्याय योजना का सबसे ज्यादा गुंडरदेही विधानसभा के किसानों को मिला लाभ- कुंवर निषाद, देखिये विधानसभा वार आंकड़ा

बैंक द्वारा जारी आंकड़ा

बालोद
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग छ.ग.जिला बालोद द्वारा धान खरीदी वर्ष 2020-21 की जानकारी जारी दी गई है। जिसके अनुसार बालोद जिले की 122 समिति एवं 126 धान उपार्जन केन्द्रों में 127276 पंजीकृत किसान लाभान्वित हुए । जिन्हें धान की फसल का वास्तविक भुगतान 9 अरब78 करोड़ 93 लाख 01 हजार 491 रुपयों का भुगतान किया जा चुका है तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत अंतर की राशि का प्रथम किस्त 21 मई को 84 करोड़ 98.258 लाख रुपये जारी किया गया है । उक्त जानकारी के अनुसार गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत सबसे ज्यादा पंजीकृत 56776 किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 41 करोड़ 26.253 लाख रूपयों का भुगतान किया गया है जिस पर संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद ने किसानों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह राशि वर्तमान संकट के समय में किसानों के लिए एक संकटमोचन का काम करेगा और किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हो सकेगा । इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं पूरे मंत्रीमंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

जो कहा,सो किया
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण भोजराज साहू(गुंडरदेही), संतुराम पटेल(अर्जुन्दा), कोदुराम दिल्लीवार(देवरी) ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 9000 ₹ आदान सहायता राशि दी जा रही है,जो कि एक ऐतिहासिक और स्वागत योग्य निर्णय है!जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के 56776 किसानों से खरीदी गई 25,18,554 क्विंटल धान 2500 रु के मान से कुल भुगतान 62,96,38,4000 रु में से 47,16,98,7923 रु का भुगतान पूर्व में हो चुका है!अंतर की राशि 15,79,39,6707 रु में से प्रथम किश्त की राशि 4126 करोड़ 25 लाख की राशि भारत रत्न स्व राजीव गांधीजी के पुण्यतिथि अवसर पर अन्नदाताओं के खाता में हस्तांतरित की गई है!जिससे क्षेत्र के किसान भाइयों में खुशी की लहर है!
तीनों ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगणों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के यशस्वी,किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही कुंवरसिंह निषाद को आभार ज्ञापित किया है

You cannot copy content of this page