DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एसपी ने किया गुंडरदेही थाने का वार्षिक निरीक्षण, कोटवारों से कहा अपना सूचना तंत्र मजबूत करें


बालोद
जितेंद्र सिंह मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा गुण्डरदेही थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों की समस्या भी सुनी और उसका निराकरण भी किया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उनके द्वारा सलामी लेकर किट परेड का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अच्छी साफ-सुथरी वर्दी के लिये जवानों प्रशंसा की। एस एसपी ने थाना भवन और आवासीय क्षेत्र का भ्रमण कर रिकार्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से उन्होंने चर्चा की व समस्याओं का निराकरण भी किया। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से भी अपनी बातें रखी गई। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को सुझाव भी दिया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा ग्राम कोटवारों को बतौर फ्रंटलाइन वर्कर्स ,मास्क व सेंनिटाइजर्स वितरित किये।उन्होंने कोटवारों से कहा कि पहले ग्राम स्तर पर पहले सूचनाएं कोटवारों को मिलती थी ,धीरे धीरे यह परिपाटी विलुप्त होती जा रही है ,इसे पुर्नजीवित करना है। साथ ही कोरोनो काल में कोटवारों को आम जनता को लॉकडाउन के नियमो का पालन करने मास्क पहने सेनिटाइजर का प्रयोग व वेक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना काल में अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु , बधाई देकर सभी का उत्साहवर्धन किया।

You cannot copy content of this page