BIG.NEWS बढ़ती दुष्कर्म के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, बोली कांग्रेस सरकार में बहु बेटियां नहीं है सुरक्षित, मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ भी हुई नारेबाजी देखिये वीडियो व खबर



देखिये वीडियो किस तरह आक्रोश व्यक्त किया महिलाओं ने

बालोद। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज जय स्तंभ चौक बालोद में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन हुआ। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चले इस धरना प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की कई नेताओं ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। प्रमुख मुद्दा छत्तीसगढ़ में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं का विरोध था। महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस सरकार में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है। धरना सभा स्थल पर महिलाओं ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। तो वही कहा गया कि कांग्रेसी सरकार के नेताओं व मंत्री को बलात्कार जैसी घटना छोटी नजर आती है। इसी के चलते ही छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं व बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ की घटना सामने आ रही है। लेकिन कार्रवाई नाम मात्र हो रही है। बेटियां खुद को यहां असुरक्षित समझ रही है लेकिन इसके बाद भी सरकार नहीं जाग रही है। दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए पूरा इंतजाम नहीं हो रहा है।

निकाला गया कैंडल मार्च


शाम 6 बजे के बाद धरना प्रदर्शन के बाद सभी महिलाओं ने प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। जयस्तंभ चौक से चंडी मंदिर फिर वापस जय स्तंभ चौक आकर कैंडल जलाकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी पवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य खिलेश्वरी साहू, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, सुशीला साहू, जनपद सदस्य दीपा साहू, लीला शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अनिता कुमेटी, पवन साहू, राजा दीवान, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा, कमलेश सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, सुरेंद्र देशमुख,संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, शाहिद खान सहित अन्य मौजूद रहे।

क्या बोले धरना के दौरान- भूपेश सरकार में महिला सुरक्षित नहीं

प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रहीं अत्याचार और दुष्कर्म की वारदातों के खिलाफ यह धरना दिया गया। इस दौरान जिले की महिला मोर्चा की टीम सरकार के खिलाफ मुखर नजर आई। धरने के माध्यम से मांग किया कि पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी , उचित मुआवजे की मांग व इन मामलों की निष्पक्ष जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर धरना स्थल पर अपने संबोधन में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि भूपेश-सरकार जब से प्रदेश की सत्ता में आई है, छत्तीसगढ़ को किसी की नज़र लग गयी है। बलात्कारों का सिलसिला चल पड़ा है। महिला सशक्तिकरण, महिला स्वाभिमान और अस्मत की सुरक्षा के तमाम सरकारी दावे दम तोड़ चुके हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा कि जब शासक कमजोर होता है तो व्यवस्थाएं अनियंत्रित हो जाती है। पुलिस की इतनी ताकत हो जाती है कि एफआईआर के लिए घूस मांगते है। इन अन्याय के ख़िलाफ़ भाजपा की बहनों, भाइयों को अब कोई पुलिस, जेल का भय नहीं रोक सकता।

भूपेश सरकार है चूड़ी और चुन्नी की गुनाहगार- राकेश यादव


प्रदेश भाजपा मंत्री राकेश यादव ने भूपेश-सरकार को चूड़ी और चुन्नी की ग़ुनहगार सरकार बताया और कहा कि ‘ला, दे, और ले जा’ मतलब पैसा ला के दे, और पद लेकर जा ही इस सरकार की परिभाषा रह गई है। ऐसी सरकार से जनता को जगाना है और दुराचार की व्यवस्था का अंत करना है।

आदिवासी भोले जरूर पर भाला बनकर सरकार को भी चुभो सकते हैं- केसी पवार

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहाँ के आदिवासी भोले हैं परंतु अगर उनके सम्मान से खिलवाड़ नहीं रुका तो वे भाला बनकर सरकार के खिलाफ चुभ सकते हैं उन्होंने कहा कि यहां की महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश सरकार ने हो रहे अत्याचार के खिलाफ मोर्चा खोला है वो एक दिन दूर नहीं जब यहां एक एक महिला सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी नजर आएगी।

सिर्फ बातें हो रही निभा नही रही सरकार- भुनेश्वरी

भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि यहां की सरकार यहां महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें तो करती है परंतु उसे निभा पाने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रही है जब से यहां पर कांग्रेस की सरकार आई है महिलाओं के साथ निरंतर घटनाएं हो रही हैं।

उक्त कार्यक्रम में अपनी आवाज को बुलंद करते हुए प्रदेश के गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए प्रमुख वक्ताओं में से किसान नेता पवन साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, सुशीला साहू जिला महामंत्री दीपा साहू नंदनी धाक अनीता कुमेटी खिलेश्वरी साहू कृतिका साहू दामेश्चरी साहू सरोज गंगबेर, नीतू सोनवानी, प्राची लालवानी आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजा दीवान कमलेश सोनी पालक ठाकुर सुरेंद्र देशमुख सुरेश निर्मलकर प्रेम साहू कौशल साहू अमित चोपड़ा शाहिद खान महेत्तर नेताम बसंती साहिरो शकुन गौतम अंबिका यादव सरोजिनी साहू सुनीता मनहर लता ताम्रकार सुभद्रा टांडेकर गिरजेश गुप्ता लोकेश श्रीवास्तव संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी कमल पमपालिया प्रदीप कोसरिया तोमन साहू रामेश्वर साहू संतोष साहू सतानंद साहू दीपक देवांगन राजेंद्र कनेकर अश्वन बारले आदि प्रमुख महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page