DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर-भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग को समझाने पहुंचे अफसर, मांगों पर दिए यह आश्वासन, पर जिद जारी

डौंडीलोहारा/ बालोद। खामतराई पंचायत में राशन कार्ड सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 2 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे उदय राम साहू को समझाने के लिए अब प्रशासन पहुंच चुका है। मामले की जांच शुरू हो गई है। जनपद पंचायत प्रशासन की जांच टीम वहां पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास भी कर रही है। इसके अलावा राजस्व अमला भी इसमें अलर्ट मोड पर आ गया है। वही जो-जो उनकी मांगे हैं उस पर जांच भी कराई जा रही है. मूल समस्या उसकी व्यक्तिगत राशन कार्ड से संबंधित बताई जा रही है.। जिस पर खाद्य विभाग से जांच रिपोर्ट भी ले ली गई है। पर अफसरों की समझाइश का असर बुजुर्ग पर नहीं हो रहा है। वह भूख हड़ताल पर बैठे रहने की जिद पर ही है। राशन कार्ड को लेकर बात आई है कि वर्तमान में जो मांग कर रहे हैं वह संभव नहीं है। इस पर बुजुर्ग जिद जारी रखे हुए हैं और कार्ड बनवाने की बात पर अड़े हुए हैं। अन्य मांगों को लेकर संबंधित विभाग से पहल हो रही है।

पढ़िए अफसरों ने मामले में क्या कहा

एसडीएम ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठने वाले बुजुर्ग की प्रमुख मांग व्यक्तिगत राशन कार्ड की है। उसमें हमने जांच कराई है, खाद्य विभाग से 10 मार्च को ही जांच प्रतिवेदन लिया गया है। जिसमें पता चला है कि पहले उसके पास दो कार्ड था।बेटे के नाम से अलग कार्ड बना कर राशन ले रहा था और खुद को पति पत्नी के साथ अलग परिवार बताकर कार्ड बना हुआ था। क्योंकि अंत्योदय कार्ड सिंगल व्यक्ति के लिए था जिसमें 35 किलो चावल मिलता था। लेकिन साथ में उसकी पत्नी थी इसलिए इसका एक कार्ड निरस्त हुआ था। बाकी अन्य मांगों पर उन्होंने कहा कि पानी टंकी बन चुकी है। पाइप लाइन बिछाने को लेकर काम चल रहा है। एक माह का उसमें समय शेष है, जिसमें वह पूरा हो जाएगा। पटवारी की कमी तो है। बीच-बीच में वहां पटवारी जाती है। अलग से पोस्टिंग नहीं है। अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स की पोस्टिंग शासन स्तर का मामला है। शौचालय को लेकर बात आई कि जिनकी स्वीकृति नहीं मिली है वह लोग भी शौचालय बनवा लिए हैं तो ऐसे लोग तो पात्रता में ही नहीं आते हैं। मनरेगा को लेकर भी वे स्पष्ट नहीं बता पाए कि किस मजदूर का कितना बकाया है। फिलहाल जो- जो भी उनकी शिकायत है वह जांच में सही नहीं पाई गई। उनकी शिकायत गलत पाई गई है। उनको हड़ताल से उठने के लिए समझाया गया है। पर वह जिद कर रहे हैं कि बैठे रहेंगे। उनको लग रहा है कि भूख हड़ताल पर बैठने से मांग पूरी जाएगी। पर ऐसा नहीं है। जो होगा नियम से होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया गया। उनके स्वास्थ्य का चेकअप कर रहे हैं। अभी स्थिति ठीक है। आगे अगर हड़ताल से नहीं उठते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जनपद सीईओ दीपक ठाकुर का ये कहना
जो भी पात्रता है उस हिसाब से उनका पहले से ही राशन कार्ड बना हुआ है । पर वह 35 किलो वाला चावल दिलाने के दूसरा कार्ड बनाने मांग कर रहें। जो संभव नहीं है। पात्रता के अनुसार ही कार्ड बनाया जाता है। पीएचई द्वारा टंकी का निर्माण कर लिया गया है। पाइप लाइन का काम चल रहा है, उसमें कुछ देरी हुई है। जिसे कि जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। एक-दो दिन में पाइप लाइन बिछाने का काम भी पूरा हो जाएगा। शौचालय शिकायत पर सीईओ ने कहा कि इसकी जांच करवा रहे हैं कि किसका किसका भुगतान नहीं हुआ है और क्यों नहीं हुआ। पटवारी सहित अन्य विभाग से संबंधित मांगों को उन्होंने कहा कि सभी विभाग इकट्ठा होंगे तो अन्य मांगों पर रास्ता निकालेंगे की कहां किस वजह से परेशानी आ रही है। अभी भी हड़ताल में बैठे हैं, उन्हें समझाया गया है कि भूख हड़ताल समाप्त कर दे। पर वे राजी नही हो रहें।

संबंधित खबर यहां से पढ़े क्लिक करें हेडिंग पर

प्रशासन ने नही सुनी फ़रियाद तो 2 दिन से भूख हड़ताल पर बैठा है यह बुजुर्ग, नहीं ले रहे कोई सुध, मांगे नहीं हो रही पूरी, पढ़े मामला बालोद जिले के इस गांव का

You cannot copy content of this page