DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फिल्मी स्टाइल में रातों-रात दबंगों ने गिरा दी फ़ोटो स्टूडियो संचालक बंशी की निर्माणाधीन दीवार, बालोद थाने में हुई शिकायत

बालोद। बालोद शहर के एक चर्चित फोटो स्टूडियो सपना के संचालक बंशी साहू के निर्माणाधीन दीवार को रातो रात 2 बजे के बाद जेसीबी लाकर 3 दबंग लोगों ने गिरवा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद संचालक बंशी साहू ने बालोद थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई है। बालोद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पुरुषोत्तम साहू, प्यारी साहू जगत साहू के खिलाफ धारा 427, 447 के तहत केस दर्ज किया है।

बंशी का कहना है कि मेरे नाम पर विनय टॉकीज के पीछे नयापारा बालोद में ही खसरा नंबर 225 रकबा 0. 126 हेक्टेयर लगानी जमीन स्थित है। जिससे मैं इस वर्ष मकान बनाने के लिए पिन्थ लेवल तक का निर्माण कार्य हो चुका है। मेरे जमीन से लगा हुआ पुरुषोत्तम, प्यारी साहू और जगत साहू का लगानी जमीन है। जो वर्तमान में खाली है। रोज की तरह 16 मार्च की शाम 7 बजे तक मजदूरों के साथ था। 17 मार्च को सुबह पानी डालने के लिए गया तब देखा कि मेरे कब्जे की जमीन पर मकान निर्माण कर रहा हूं, उसे पुरुषोत्तम, प्यारी साहू व जगत साहू द्वारा रात्रि में जेसीबी मशीन लाकर निर्माणाधीन का दीवार को तोड़कर पूरी तरह गिरा दिया गया है। लगभग 130 फीट तक की लंबाई की दीवार को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है। जिसे आसपास के लोगों ने देखा है।

You cannot copy content of this page