BIG.NEWS- डीएसपी अमर सिदार तक की फेसबुक आईडी हैक, बिहार के पते के नाम पर बना ली किसी ने नकली आईडी, लोगों को मैसेज कर मांग रहा है पैसे, असली आईडी से डीएसपी ने की अपील, नकली आईडी से रहें सावधान, देखिए कौन है असली, कौन है नकली?



ये है असली आईडी

बालोद /दंतेवाड़ा। बालोद जिले में पूर्व में पदस्थ रहे प्रशिक्षु डीएसपी अमर सिदार के साथ भी साइबर ठगी हो रही है। दरअसल में अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है और उन्हीं की नाम से सेम फोटो व अन्य जानकारी के साथ दूसरी फेसबुक आईडी बना ली गई है। इस फेसबुक आईडी के जरिए उक्त व्यक्ति लोगों को मैसेज कर के पैसों की डिमांड कर रहा है। बालोद जिले के भी कई साथियों के पास उनका मैसेज आ रहा है। लोग चर्चित डीएसपी अमर सिदार को करीब से जानने के कारण उस मैसेज पर भरोसा करके उन्हें असली अमर सिदार का ही मैसेज मानकर उनसे बातें भी कर रहे हैं। आशंका है कि कई लोग उस मैसेज पर भरोसा करके पैसे भी डाल रहे होंगे। इस बात की खबर मिलने के बाद डीएसपी अमर सिदार ने अपनी असली आई डी से एक पोस्ट करके लोगों से अपील की है कि लोग सावधान रहें। किसी ने फेक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज करना शुरू कर दिया है। जब डीएसपी ने यह मैसेज अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया तो लोग हैरान रह गए और फिर कई लोगों ने उनके पास नकली आईडी वाले मैसेज से हुए बातचीत व पैसों की डिमांड संबंधित पोस्ट को भेजा है।

इसके बाद से लोगों में सनसनी फैल गई है। नकली आईडी में यमुनानगर बिहार का पता व नाम दर्शाया गया है। तो असली आई डी में रायपुर लिखा है। ज्ञात हो कि बालोद जिले में पदस्थ रहे डीएसपी अमर सिदार अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चित रहते थे। कोरोना काल के दौरान उन्होंने कोरोना बुलाती है मगर जाने का नहीं ,,,एक चर्चित गीत की रचना की थी। जो उस समय काफी वायरल हुई थी। इसके अलावा कई केस सुलझाने में उनकी अहम भूमिका रही। लोगों से उनका बेहतर जुड़ाव होने के कारण फेसबुक व अन्य माध्यम में कई हजारों लोगों से जुड़े हैं और उन्हें अच्छे से जानते हैं। इस बात का फायदा भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाया जा रहा है और उनके करीबी लोगों को भी मैसेज करके पैसों की जरूरत बताकर पैसे भेजने की मांग की जा रही है। अगर आपके पास भी नकली आईडी से मैसेज आ रहा है तो आप सावधान रहें या सीधे पुलिस या डीएसपी अमर सिदार को खबर करें।

You cannot copy content of this page