DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेलवे संरक्षा आयुक्त (कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी) ने किया मरौदा- बालोद के मध्य विद्युतीकृत लाइन का निरीक्षण

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास से जुड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मरौदा-बालोद स्टेशनों (51.6 रूट किलोमीटर/ 61.2 ट्रैक किलोमीटर) रेल लाइन का विद्युतीकरण किया जा चुका है। रेल लाइन का विद्युतीकरण होने के पश्चात आयुक्त रेलवे संरक्षा के द्वारा निरीक्षण किया जाता है एवं उनकी अनुमति के बाद ही रेल लाइनों पर गाड़ियों का विद्युतीकरण माध्यम से परिचालन किया जाता है।

आज आयुक्त रेलवे संरक्षा, दक्षिण पूर्व सर्कल एएम चौधरी द्वारा सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युतीकरण माध्यम से ट्रेनों के परिचालन संबंधित पहलुओं का गहन निरीक्षण किया गया एवं अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक जानकारी ली। आयुक्त रेलवे संरक्षा ने 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन के स्पीड ट्रायल का भी निरीक्षण किया।

मरौदा-बालोद के मध्य विद्युतीकरण हो जाने से यहां के यात्रियों को शीघ्र ही इलेक्ट्रिक ट्रेनों की सुविधा मिल सकेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढावा मिलेगा एवं प्रदूषण में कमी आएगी। यह रायपुर रेल मंडल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मरौदा-बालोद स्टेशन दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन के महत्वपूर्ण स्टेशन है।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्याम सुंदर गुप्ता सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य विधुत इंजीनियर एवं अन्य रेल उपक्रमों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page