DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोटाटोला सीएसी आलोक मसीह बने सीजी पोर्टल में नायक

मोहला

कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षको को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हमारे नायक के रूप में ब्लॉग लिख कर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारिक वेबसाइट में प्रकाशित कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मोहला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गोटाटोला संकुल समन्वयक आलोक मसीह का भी चयन हमारे नायक के रूप में हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग के ब्लॉग लेखक और मोहला के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि गोटाटोला संकुल समन्वयक आलोक मसीह बहुत ही सक्रिय और जुझारु समन्वयक है। शिक्षा की गुणवत्ता सुधार की दिशा में उनका प्रयास बहुत ही सराहनीय है। आलोक मसीह के प्रयास से ही गोटाटोला संकुल पूरे छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा संकुल था जहां शत प्रतिशत स्कूलो में स्मार्ट टी.वी से मोहल्ला क्लास लगाया गया। अपने संकुल का नियमित दौरा करना और उचित सहयोग और मार्गदर्शन देना आलोक मसीह की विशेषता है। आलोक मसीह की पूरी कोशिश रहती है कि स्कूल शिक्षा विभाग और शासन जी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में किसी तरह की कमी न रह जाए।
      गोटाटोला संकुल समन्वयक आलोक मसीह का हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर संसदीय सचिव और मोहला मानपुर विधायक  इन्द्र शाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे, पारस झाड़े, बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, सहायक बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा,  सभी 15 सीएसी, राजकुमार यादव, लोकेश सिंह ठाकुर, मलेश मालेकर, सुनील शर्मा और शेख अफ़ज़ल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है।   
   आलोक मसीह ने बताया कि उनकी इस कामयाबी में विभागीय अधिकारियों, साथी टीचर्स और गोटाटोला संकुल के सभी टीचर्स और उनकी धर्मपत्नी  आराधना मसीह का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही सभी सीएसी साथियो का भी काफी योगदान रहा है। वे बताते है कि एपीसी ब्यौहरे व  मोहला एबीईओ देवांगन के सक्रिय प्रयास से पूरे विकासखंड में स्मार्ट क्लास योजना सफल हुई तथा आज वनांचल के बच्चे भी शहरों के तर्ज पर डिजिटल पढ़ाई कर पा रहे है।

You cannot copy content of this page