DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- ड्रग्स माफिया का बालोद से भी जुड़ा था तार, कैसे बालोद के जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक चला रहा था गिरोह, देखिए विस्तृत खबर सिर्फ DailyBalodNews पर

बालोद का आरोपी लक्ष्मण गाइन जो जीआरपी में आरक्षक है

बालोद। रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में ड्रग्स माफिया के गिरोह का खुलासा किया है। जिसमें एक आरोपी लक्ष्मण गाइन पकड़ा गया है। जिसका तार बालोद जिले से भी जुड़ा हुआ है दरअसल में यह आरोपी जीआरपी (रेलवे थाना) में ही आरक्षक है। जो वर्तमान में बालोद में ही पदस्थ है। पहले यह बिलासपुर में पदस्थ था। तब से इस गिरोह से जुड़ा हुआ है और ड्रग्स की सप्लाई फ्लाइट के जरिए करवाता था। लगभग डेढ़ से दो माह तक वह बालोद में ही पदस्थ रहा। बताया जाता है कि आए दिन ड्यूटी से छुट्टी लेकर ड्रग सप्लाई के लिए गायब हो जाता था। कुछ दिन ही ड्यूटी पर रहता था फिर अक्सर किसी ना किसी बहाने से गायब होकर अपने इस अवैध काम को अंजाम देता था। बालोद पोस्टिंग के दौरान भी वह यहां नए ग्राहकों की तलाश कर रहा था। गनीमत ड्रग्स का कारोबार बालोद में शुरू होने से पहले ही यह रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिलासपुर में पोस्टिंग के दौरान भी कई युवाओं को नशे की गर्त में ढकेल चुका था। लोगों को जब पता चला है कि आरोपी बालोद में ही जीआरपी थाने में था तो लोगों के भी होश उड़ गए हैं। बालोद जैसे शांत शहर में ड्रग्स माफिया अपना ठिकाना बना रहा था। इसके पहले ही पुलिस की तत्परता में सारे राज खुल गए और गिरफ्तारी हो गई। पूछताछ में और भी कई बातें सामने आ रही है। जिसके जरिए पुलिस इस गिरोह के हर एक व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई है।
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए होती थी डीलिंग
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सीधे किसी को ड्रग्स बेचने के लिए संपर्क नहीं करते थे बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कोड वर्ड में इसकी डीलिंग होती थी। मुख्य आरोपी अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड व लक्ष्मण ही है। जो 27 सितंबर को रायपुर में डीलिंग के लिए आए थे। इसकी भनक पुलिस को लगने के बाद वे दोनों फरार थे। तब से पुलिस उनकी खोजबीन कर रही थी। जो पकड़े गए हैं। इसके अलावा सभी मिलाकर कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि इसमें और भी आरोपी है। जो धीरे-धीरे पकड़ में आएंगे अन्य लोगों की तलाश मामले में चल रही है।

1 ग्राम कोकीन की कीमत 10 हजार


ये भी पता चला कि 1 ग्राम कोकीन को आरोपी ₹10000 में बेचते थे। आरोपी पुणे और गोवा से कोकीन की सप्लाई करवाते थे। इस काम में कुछ लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त होने की चर्चा है तो वहीं इनके ग्राहक अधिकतर रईस जादे होते थे। पुलिस उन तक पहुंचने का भी प्रयास कर रही है।

You cannot copy content of this page