DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- 16 साल की रिश्तेदार की लड़की को बहला कर आरोपी ने भगाया, छुईखदान में छुपाया, पुलिस ने परिजनों द्वारा गुमशुदगी की शिकायत के बाद 24 घंटे के भीतर लड़की को किया बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

बालोद/ अर्जुन्दा। अर्जुन्दा पुलिस ने छुई खदान से एक आरोपी अर्जुन देवार उम्र 21 साल, निवासी लक्ष्मणपुर भांठापारा थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपने एक रिश्तेदार की 16 साल की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और छुई खदान में छिपा कर रखा था। जहां वह उससे शादी का प्रलोभन देकर संबंध भी बना चुका था तो वही नाबालिक लड़की को पत्नी की तरह रखता था। परिजनों ने 8 अक्टूबर को ही दोपहर में थाने आकर शिकायत की थी। केस नाबालिक का होने के कारण गुमशुदगी के अलावा अपहरण की धारा 363 का मामला दर्ज हुआ और पुलिस तत्काल संदेही युवक की तलाश में लग गई। मोबाइल लोकेशन मिलते ही स्थानीय छुई खदान की टीम को भेजकर युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया और कब्जे से लड़की को भी छुड़ाया गया। जिसे परिजनों को सौंप दिया गया।

एक साल तक अपने साथ रखा रहा लड़की को, बनाता रहा संबंध

आरोपी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी लड़की को लगभग 1 साल तक अपने साथ रखा है। इस दौरान पर उसे बहला-फुसलाकर कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की के परिजन उसे छुड़ाने के लिए उसके पास जाते भी थे लेकिन युवक उन्हें मारपीट कर के भगा देता था। जिसके बाद परिजनों ने एक दिन पहले ही अर्जुन्दा थाने में मामले की शिकायत की और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, लड़की को भी छुड़ा लिया। उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा स्टॉफ निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि देवकुमार कोर्राम, आरक्षक-1132, प्यारे लाल साह, म0आर0 989, लीलेश्वरी देवांगन का टीम गठित कर मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के अपहृता को छुईखदान, जिला राजनांदगांव से आरोपी के कब्जे से 8.10.2020 को बरामद किया गया, तथा पीड़िता का महिला अधिकारी से कथन लेखबद्ध कराकर प्रकरण में आरोपी अर्जुन देवार के द्वारा नाबालिग पीड़िता को भगा ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 388, 376 भादवि व 4,5(थ), पॉक्सो एक्ट का समावेश किया गया। प्रकरण में आरोपी अर्जुन देवार को दिनांक 09.10.2020 को गिरफ्तार कर सत्र न्यायालय बालोद में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया जाकर बालोद जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page