DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये क्या हो रहा? दल्ली के इस वार्ड में घरों के बाहर फैला है खून, वार्ड वासियों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

बालोद/दल्लीराजहरा। दल्ली राजहरा के वार्ड 20 और 21 के कुछ घरों में खून फैला हुआ था। घर के बाहर दरवाजे के पास ही यह खून फैला हुआ था।

जब इसकी खबर लोगों को लगी तो धीरे-धीरे वार्ड में दहशत बढ़ गई तो वही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी शरारती तत्व का उत्पात है। लोगों को डराने के लिए इस तरह से खून फेंका गया है। लेकिन खून किस जीव या जानवर का है यह पुष्टि नहीं हो पाई है तो वही डरे सहमे नागरिकों ने पुलिस को भी मामले की खबर की है। थाना प्रभारी टीएस पथावि का कहना है वार्ड वासियों की ओर से शिकायत आई है लेकिन वह खून है या नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसका परीक्षण करवाया जा रहा है। अभी यह किसकी शरारत है या किसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। बहरहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन शरारती तत्वों की इस हरकत से वार्ड वासी घबराए हुए हैं। वही अनहोनी को लेकर भी कई तरह की बातें शुरू हो गई है।

You cannot copy content of this page