DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- भटगांव सोरम के भांटा में मिला युवक की कई टुकड़ों में लाश, आप लाश देखकर रह जाएंगे दंग, ये हत्या या हाथियों ने कुचला..? क्या है सच…?

दादू सिन्हा धमतरी। धमतरी के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगांव सोरम खिड़कीटोला रोड के भांटा में एक दिल दहल जाने वाली दर्दनाक मौत होने से पूरे ग्रामीणों में दहशत हो गई है। जहां युवक के शव के हिस्से का अता पता नहीं है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में हाथियों की दहशत लगभग 10 से 15 दिनों से फैली हुई है।

जहां रात भर ग्रामीण के लोग जग कर हाथी से बचने के लिए रखवाली कर रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर जब गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने ग्राम भटगांव सोरम खिड़कीटोला रोड के भांटा में मोटरसाइकिल को देखा तो वहां पर सिर्फ युवक के मुंडी का बाल बस दिखाई दिया। तब धीरे-धीरे पता चलता गया कि युवक के शरीर का अलग अलग पुर्जे में बटा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात हाथियों का चिंघाड़ बहुत ही जोर से आ रही थी। ग्रामीण हाथी से कुचलने से युवक की दर्दनाक मौत का आशंका जाहिर कर रहे हैं। जिसमें युवक के अलग अलग पुर्जे नजर आ रहे है।

बताया जा रहा है कि युवक का नाम संजू मंडावी पिता रामा धर मंडावी उम्र 40 वर्ष है। जोकि बुधवार की सुबह अपने काम से निकला हुआ था। जो अपने घर वापस विश्रामपुर लौट रहा था। तो वही बीती रात ग्रामीणों ने सुबह संजू मंडावी का बिखरा हुआ लाश देखा। रुद्री थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची। जहाँ युवक का शव अलग अलग पुर्जे में बटा हुआ था। जिसको इकट्ठा करके पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं इस घटना के संबंध में कलेक्टर जे पी मौर्य ने कहा की क्षत विक्षित मिली लाश की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। जिसके बाद मौत की पुष्टि हो पाएगी।

नाराज ग्रामीणों ने घेरा डीएफओ को

निरीक्षण के बाद लौट रहे डीएफओ सहित अन्य अफसरों को नाराज ग्रामीणों ने घेरकर जमकर हंगामा भी किया। विभाग इसे हाथियों का हमला नही मान रही इस बात पर भी लोग नाराज दिखे। वहीं घटना की गंभीरता से जांच की मांग की गई।

डीएफओ कह रही ऐसा कोई प्रमाण नहीं

बालोद जिले के डौंडी व गुरुर क्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड विगत दिनों से धमतरी जिले के जंगलों में भटक रहा है। पिछले माह चंदा हाथियों के दल द्वारा डौंडी क्षेत्र में एक गांव में एक बच्चे की कुचलकर हत्या कर दी गई थी। धमतरी क्षेत्र में हाथियों के दहशत के बाद वहां भी जंगल में कई टुकड़े में लाश मिलने पर उसे हाथियों द्वारा मारे जाने की चर्चा है। हालांकि वन विभाग द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। डीएफओ सतोविशा समाजदार द्वारा कलेक्टर को एक प्रतिवेदन जारी किया गया है। जिसमें उनके द्वारा कहा जा रहा है कि हम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थे। वहां ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला कि इसकी हत्या हाथियों ने की होगी। ऐसा कभी नहीं देखा या सुना गया है कि हाथी लाश को टुकड़े-टुकड़े करके फैला देते हैं। तो वहीं इस घटना के बाद से इस क्षेत्र में सनसनी है। ग्रामीण इसे हाथियों के आतंक का परिणाम बता रहे हैं। घटनास्थल से कुछ दूर पर मृतक की बाइक भी पड़ी हुई है। जो सुरक्षित है। अब यह सस्पेंस बन गया है कि ग्रामीण की मौत कैसे हुई होगी।

You cannot copy content of this page