DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल डीजल के दाम पर उबाल, गरमाई राजनीति भी, दल्ली में युवा कांग्रेस ने किया रस्सी से टेम्पो खिंचकर अनूठा प्रदर्शन देखिये तस्वीर व खबर

दल्लीराजहरा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल की कीमत ने देश में सैंकड़े का आंकड़ा छुआ है ।
इसका एकमात्र कारण केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार की नाकाम नीतियां हैं ।


पेट्रोल-डीज़ल के बेतहाशा बढ़ती कीमतों और बढ़ती महँगाई के खिलाफ पूरे देश भर की जनता में आक्रोश है ।

इसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा में प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में केंद्र की निकम्मी सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में टेम्पो को रस्सी से खींचते हुए ऊपर प्रधानमंत्री मोदी को क्रिकेट में दशक के रूप में मनाते हुए दिखाया गया ।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से दल्ली राजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी , सेवादल प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय ,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी , पार्षद रोशन पटेल , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरीश , महामंत्री परितोष हंसपाल , एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ,शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ग्रामीण अध्यक्ष चन्दन ग्वाल, रामु शर्मा , युवा नेता आदित्य चौधरी , जसविंदर गिल , दिनेश यादव , सुदामा शर्मा , मुकेश ,अभय , सिद्धार्थ , निहाल , सुधीर , डोमेन्द्र , अंकुश आदि उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page