DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर महाविद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में अर्जुन्दा महाविद्यालय की छात्रा पायल निषाद ने हासिल किया प्रथम स्थान

अब 39वें जोनल युवा उत्सव औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में लेगी हिस्सा, लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेगी रंगोली प्रतियोगिता में

अर्जुन्दा। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव 2025-26 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका विषय “छत्तीसगढ़ की संस्कृति” था। इस प्रतियोगिता का आयोजन खालसा महाविद्यालय दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा की पीजीडीसीए की छात्रा पायल निषाद ने अपनी सहभागिता दी। जिसका परिणाम बुधवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा परिणाम जारी किया गया। जिसमें शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा की पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु पायल निषाद पिता श्री उभयलाल निषाद ने अंतर महाविद्यालयीन रंगोली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर पूरे महाविद्यालय सहित बालोद जिले का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां पर महाविद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रही है। अब पायल निषाद 39वें जोनल युवा उत्सव में दिनांक 25 नवंबर से 29 नवबर 2025 तक एम.जी.एम. यूनिवर्सिटी, छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाले जोनल युवा उत्सव 2025 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले भी पायल निषाद ने वर्ष 2024 में क्राइस्ट विश्वविद्यालय बैंगलुरु में आयोजित 34वें साउथ ईस्ट जोन फेस्टिवल में हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।

You cannot copy content of this page