DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाज की ओर से मनाया गया भाईदूज: रामायण में भातृ प्रेम का अद्भुत व्याख्यान

रायपुर। विप्र साँस्कृतिक भवन प्रबंध समिति व छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राम्हण समाज के संयुक्त तत्वाधान में 01नवम्बर2025 को विप्र भवन समता कालोनी रायपुर में भाईदूज सम्मान व डॉ आदित्य शुक्ल का ,”रामायण में भातृप्रेम” विषय पर व्याख्यान के कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान परशुराम के तस्वीर पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि नरेन्द्र तिवारी जी,ज्ञानेश शर्मा जी, अविनाश शुक्ला जी, नटराज शर्मा, अरूण शर्मा भारती किरण शर्मा प्रदेशाध्यक्ष, निशा तिवारी प्रदेशाध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ विजयलक्ष्मी शर्मा ,डा सरिता दुबे, सभी अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना की गयी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के युवतियों व बच्चों ने नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात समाज के सभी सम्मानित उपस्थित भाईयों का दूज टीका ,आरती कर उपहार भेंट किया गया। तत् पश्चात डॉ आदित्य शुक्ल ईरा हेल्थ केयर सीईओ वैज्ञानिक साहित्य कार लेखक, दिल्ली का स्वागत पश्चात रामायण में भातृप्रेम विषय पर विस्तृत व्याख्यान में प्रासांगिकता के सारगर्भित उद्बोधन सुनने को मिला। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले को पुरस्कृत किया गया। साथ की विभिन्न संगठन से आए सम्मानित अतिथियों द्वारा डॉ आदित्य शुक्ला का साल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती विजयादशमी, प्रीति शुक्ला जी, श्रीमती सरिता तरूण शर्मा,विभा तिवारी,शंजिन्ता शुक्ला, शिवाली, हेमलता, अनामिका , सुषमा ,ऋतु ,तृप्ति, रानी रोशनी ,प्रकाश दुबे अणिमा,रत्ना ईश्वर प्रसाद शर्मा कमलेश शर्मा,डा उमेश मिश्रा , सभी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला प्रदेश सचिव द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page