DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खबर का असर: बालोद जिले में हो रही गौ तस्करी को लेकर पुलिस हुई अलर्ट, अब अर्जुंदा पुलिस ने भी पकड़ा गिरोह

छग. से गौवंश की तस्करी करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, 2 आरोपियो को महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार

कुल 6 आरोपियो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर

बालोद। हाल ही में नारायणपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह से पता चला था कि बालोद जिले के मवेशी बाजार करहीभदर से लगभग 6 साल से तस्करी हो रही है। तो वही जिले में तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इस संबंध में हमने प्रमुखता से खबर प्रकाशित करते हुए बताया था कि कैसे तस्करी का रैकेट फैला हुआ है। खबर प्रकाशन के साथ ही बालोद पुलिस अलग-अलग थाना क्षेत्र में हो रही गौ तस्करी को लेकर अलर्ट हुई। जिसके मद्देनजर अब अर्जुंदा पुलिस द्वारा भी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो और स्थानीय चार, कुल छह आरोपियों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। जानकारी अनुसार 17 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिला था कि ग्राम डुडिया के पास रोड किनारे एक मारूति सुजुकी कार रिट्ज क्रमांक एमएच 02 बीआर 4917 मे दो नग गाय को ठुंसकर भरा गया है, जिसे देखने से प्रतीत हो रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गौवंश को कत्लखाना ले जाया जा रहा था। सूचना पर थाना अर्जुन्दा पुलिस द्वारा तस्दिक हेतु घटना स्थल डुडिया जाकर देखा तो 02 नग गाय कार के अंदर ठुंसकर,पैरो को बांधकर भरा गया था। वाहन चालक मौके से कार खराब होने के कारण फरार हो गया था। थाना अर्जुन्दा मे अज्ञात अरोपियो के विरूद्व अपराध क्रमांक 98/2025 धारा छग. कृषिक पशु परि.अधि. 4, 6, 10, पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 11 (डी) पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। 2 गौवंश का स्वास्थय परीक्षण कराकर सुरक्षार्थ महावीर गौशाला बालोद मेंदाखिल किया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधीकारी गुण्डरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा के नेतृत्व में आरोपी पतासाजी हेतु सायबर एवं थाने की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्रिनयन एप की सहायता से बालोद जिले के सीसीटीव्ही फुटेज को खंगालने से आरोपियो का सुराग मिला। जिसका पिछा करते हुए राजनांदगांव, नागपुर मार्ग में लगे करीब 50 सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज का अवलोकन किया गया, सर्वप्रथम साकोली नागपुर टोल प्लाजा में आरोपी वाहन को घटना दिनांक के दिन राजनांदगांव मार्ग मे आने का फुटेज प्राप्त हुआ, साकोली टोल प्लाजा से भी उक्त रिट्ज वाहन के क्रास करने के फुटेज मिले। पुलिस टीम के द्वारा महाराष्ट्र नागपुर में थाना कलमना पुलिस की मदद से आरोपियो की पहचान आबिद अंसारी एवं विकास सिक्रेट डिसोजा दोनो निवासी बेलेनगर थाना कलमना जिला नागपुर के रूप मे हुई। तब दोनो आरोपियो के घर देर रात्रि दबिश देकर दोनो को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया। जिन्होने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में शामिल अन्य 4 आरोपीगणो के बारे मे जानकारी दिया। अन्य आरोपिगण छत्तीसगढ़ के होने से वापस आकर घटना मे शामिल चारो आरोपी क्रमशः विकास गिरी गोस्वामी निवासी उतई,फगुआ धनकर निवास ग्राम नाहंदा थाना गुण्डरदेही, हिमांचल यादव निवासी गुरेदा थाना गुण्डरदेही और खेमलाल देवांगन निवासी गुरेदा को हिरासत मे लिया गया। पुछताछ में सभी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे भेजा गया। आरोपियों से दो नग गौवंश मवेशी घटना स्थल से, चार नग मोबाइल,घटना में प्रयुक्त – मारूती सुजुकी रिट्ज वाहन क्र0 एमएच 02 बीआर 4917 जब्त किए गए। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू थाना प्रभारी अर्जुन्दा, प्र.आर.छत्रपाल डहरिया, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, सायबर सेल बालोद से आर.विपीन गुप्ता, आर.भोपसिंग साहू की विशेष भूमिका रही।

ये हैं सभी आरोपी के नाम पते

  1. मो0आबिद अंसारी पिता स्व0 मो0अंसारी उम्र 36 वर्ष
  2. विकास सिकरिट डिसुजा पिता स्व0 सिकरिट डिसुजा उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी प्लाट न0 41 माजिद के पास बेले नगर कलमना थाना कलमना जिला नागपुर महाराष्ट्र
  3. विकास गीरी गोस्वामी पिता रोहित गीरी गोस्वामी उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड न0 उतई थाना उतई जिला दुर्ग छ0ग0
  4. हिमांचल यादव पिता प्रभुराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
  5. खेमलाल देवांगन पिता गयाराम देवांगन उम्र 61 वर्ष निवासी गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
  6. फगुवा पिता बेनीराम धनकर उम्र 38 वर्ष निवासी नाहंदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
संबंधित खबर

You cannot copy content of this page