खाद सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर काँग्रेसियों ने दिया धरना, भाजपा सरकार को कोसते कहा: एक पेड़ “माँ” के नाम पर लगवाकर “बाप” के नाम पर जंगल कटवा रही भाजपा..



गुरूर| प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ और  जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के तत्वाधान में  4 जुलाई  शुक्रवार को किसानों को होने वाली रासायनिक खाद एवं बीज की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम पलारी में रखा गया । उक्त कार्यक्रम में बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक  संगीता सिन्हा, सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पलारी के पास, सुबह 11 बजे  से शुरू हुए धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की कमियाँ गिनाई इस दौरान खाद की समस्या को लेकर काँग्रेसियों ने जमकर हल्ला बोला गया काँग्रेसियों ने इस बीच भाजपा के महतारी वंदन योजना और एक पेड़ माँ के नाम पर चल रहे अभियान को लेकर भी चुटकी ली विधायक संगीता सिन्हा ने कहा एक पेड़ माँ के नाम पर लगवाकर दूसरी ओर भाजपा बाप के नाम पर जंगल से लाखों पेड़ कटवा रही है उन्होंने कहा जब तक अपने हक के लिए लड़ाई नहीं लड़ेंगे, कुछ नहीं होगा। आज  किसान 500 के अंतर से निजी दुकान से खाद खरीद रहे।  डीएपी के बदले सरकार दूसरे खाद डालने सलाह दे रही लेकिन खाद की कमी दूर नहीं कर पा रहे हैं।  किसानों का उत्पादन कम हो ताकि कम धान खरीदना पड़े ऐसा भाजपा सरकार चाहती है। पूर्व  सीएम भूपेश बघेल के समय जैविक खाद बनता था,गौठान को संवारने का काम कांग्रेस ने किया था लेकिन आज भाजपा सरकार में सब जगह बदहाली है। अनुबंध कर सरकार दूसरे कंपनी का खाद बिकवा रही।  विधायक  सिन्हा ने कहा रातों रात जंगल कांटे जा रहे, शिक्षा के क्षेत्र में भी बदहाली है।  बच्चे शौचालय साफ कर रहे, कर क्या यही सरकारकी नीति है।   इधर शराब दुकान खोल रही उधर स्कूल बंद कर रहे, कांग्रेस ने आत्मानंद  स्कूल खोले थे, एक तरफ माँ के नाम से पेड़ लगवा रहे दूसरे तरफ बाप के नाम से जंगल कटवा रहे, इस बात को समझना होगा।  आज किसान भटक रहे हैं, समय पर खाद नहीं डालेंगे तो सब बर्बाद होगा।  विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में आत्मानन्द स्कूल खुल गए थे, लेकिन भाजपा की सरकार में स्कूल बंद हो रहे। शराब दुकान खुलते जा रहे हैं। माँ के नाम पर एक पेड़ लगवा रहे हैं तो दूसरी ओर भाजपा बाप के नाम पर पेड़ कटवा रही है। जंगल कट रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास का बंटाधार कर रही है। सरकार के विरोध के लिए सबके साथ की जरूरत है।

सरकारी दुकानों में टोटा और निजी दुकानों मे डीएपी का भरपूर स्टाक  

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि खेती किसानी की बुरी स्थिति है। खाद की समस्या विकराल हो गई है। पूरे प्रदेश में रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता नगण्य है। डीएपी खाद की व्यवस्था बिल्कुल नहीं है। मंत्री कह रहे हैं कि डीएपी नहीं है तो वैकल्पिक उपाय  लेकिन प्राइवेट दुकानों में डीएपी भरपूर मात्रा में मिल रहा है, वहाँ स्टॉक है। किसानों को सोसायटी में देने के लिए सरकार के पास डीएपी नहीं है, लेकिन निजी दुकानों में डीएपी भरपूर मिल रहा है। किसानों को मजबूरी में ज्यादा दाम पर खरीदना पड़ रहा है। 500 के खाद को 1000 में खरीदना पड़ रहा है। निजी दुकानदार फायदा उठा रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया है। जैसे आडवाणी को 1500 अवैध पेड़ काटने की अनुमति दी गई है ही।  बस्तर का भी यही हाल होगा। बस्तर को भी बेचने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जो चरणबद्ध तरीके से भाजपा कर रही है। बस्तर को अडाणी, अंबानी के हाथ बेच दिया जाएगा, वह दिन दूर नहीं है। अभी एक हफ्ता पहले ही है हमने एक संगोष्ठी ऑनलाइन थी, जिसमें देश भर से युवा साथी जुड़े हुए थे।  बिहार, जहां चुनाव हो रहे वहां के हर सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में डीएपी की उपलब्धता है। वहाँ रासायनिक खाद पर्याप्त है, चुनाव हैं, वहाँ किसानों के लिए सब कुछ है खाद है, लेकिन जहां चुनाव हो चूके हैं, जहां उनकी सत्ता है। ऐसे जगहों पर किसानों की अनदेखी की जा रही है। रासायनिक खाद नहीं मिल रहे हैं। अभी युक्तियुक्तिकरण में स्कूलों का बुरा हाल है। मैं अपने क्षेत्र के ऐसे स्कूलों का हाल बता सकता हूँ जहाँ 62 दर्ज संख्या है वहां  तीन शिक्षक हैं पर तीनों को अतिशेष में डाल दिया गया है।  1 दिन सूची बन गया, दूसरे दिन अनुमोदन हो गया है। जब शिक्षक संगठन द्वारा आवाज उठाया गया तो आदेश देकर शिक्षक दंग रह गए। कोई बीमार है, कोई इलाज कराने के लिए दूसरे राज्य गए हैं। उन्हें बाद में पता चला है कि उनको अतिशेष  में डाल दिया गया है। बहुत सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं ताकि शिक्षा के क्षेत्र में हम और पिछड़ जाए। पहले हम शिक्षा के क्षेत्र में काफी जागरूक थे। जब कांग्रेस की सरकार थी तो बालोद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में मेरिट लिस्ट और परीक्षा परिणाम मे तीसरे नंबर पर था। आज 23 वें नंबर पर है। मेरिट लिस्ट में भी बच्चे इस साल पिछड़ गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी वही स्थिति देखने को मिल रही है। सब जगह बुरा हाल है। अभी डायरिया का प्रकोप इतना ज्यादा है। लेकिन शासन व्यवस्था नहीं संभाल पा रहा है। पीएचई विभाग गंभीरता से नहीं ले रही है। सड़क की स्थिती भी बदहाल है। 

महतारी वंदन योजना के झांसे में लेकर जनता को रुला रही भाजपा सरकार 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय प्रकाश चौधरी ने कहा कांग्रेस सरकार ने कर्ज मुक्ति का वादा किया, 15 साल के सूखा को समाप्त कर हरियाली में तब्दील कर दिया। आज भाजपा सरकार में किसान बदहाल है। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो  किसानों मे जेब और खाते मे पैसा आना शुरू हो गया था, बड़े, बच्चे बुजुर्ग सब खुश थे, लेकिन कैसे हम छले गए? सिर्फ महतारी वंदन योजना के चक्कर में आकर जिसने कांग्रेस को छोड़ भाजपा को वोट दिया वहीं कुछ ऐसे भी मामले हैं जिनमें वे वोट देने नहीं गए पर उनके भी वोट दर्ज है, इस तरह मशीन में भी गड़बड़ी कर सबको भाजपा सरकार रुला रही है।  गरीब किसान  आगे बढ़ न सके इसका षड्यन्त्र भाजपा रच रही है ।  शिक्षा समाज में परिवर्तन लाने का सबबे बड़ा साधन है। स्वास्थ्य के बारे मे भी बहुत बड़े षड्यन्त्र चल रहा है।  सभी बड़े अस्पताल उनके हैं। जब सरकारी में सुविधा नहीं मिलती तो लोग मजबूरी में उन्ही के अस्पतालों में जाते हैं।  एक पेड़ माँ के नाम पर कह रहे, एक पेड़ मे कितना आक्सीजन  मिलेगा? एक  मिनट में लाखों पेड़ कटवा रहे यह है मोदी की नीति।  अभी से सबको सचेत होना होगा।  यही हाल रहा तो आने वाले समय मे पैर मे खड़े नहीं हो सकेंगे, अगर खड़े होना होगा तो आने वाले चुनाव मे कांग्रेस को जिताए।  

खाद को लेकर विधायक ने एसडीएम पर जताई नाराजगी 

धरना  के बाद कांग्रेसी बड़ी संख्या मे नारेबाजी करते हुए पलारी समिति के सामने घेराव करने पहुंचे थे जल्द खाद की व्यवस्था करने की चेतावनी दी गई इस बीच कुछ देर के लिए माहौल गरमाया रहा तो वहीं विधायक संगीता सिन्हा ने एसडीएम को खाद की व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि  डीएपी कब तक आएगा? तुरंत के तुरंत उपलब्ध कराएं नहीं तो किसान आक्रोशित हो गए हैं, बड़ा आंदोलन कभी भी कर सकते हैं । इस धरना में प्रमुख रूप से विधायक संगीता सिन्हा, जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, तामेश्वर साहू, बसंत सोनबेर,  केदार देवांगन, संजय प्रकाश चौधरी, तोषण साहू, सादिक अली ,ओमकार महमल्ला, टोमन साहू, सुमित राजपूत, किशोर साहू, बबिता साहू, लता सोनबेर,यानेश साहू दूरगुराम सिन्हा, धनुष, मुकेश साहू, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page