DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खेत में मताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, चालक की हो गई मौत, मामला पुरुर थाना क्षेत्र का

बालोद/ गुरुर| गुरूर ब्लॉक के अंतर्गत पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद में ट्रैक्टर का इंजन पलटने से चालक की मौत हो गई। उक्त घटना 4 जुलाई को दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सतगुरु राइस मिल के सामने चिटौद के एक खेत में ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 जी 4501 को चलाने के लिए तोरण नेताम निवासी सोरिद नगर धमतरी आया हुआ था। जो कि खेत को ट्रैक्टर में मुंडी में केजबिल लगाकर खेत की मताई कर रहा था। ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में फंस गया था, जिसे निकालने के लिए उक्त चालक द्वारा प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर के केजबिल में लकड़ी की बल्ली को लगाकर ट्रैक्टर चालक दौरान ट्रैक्टर चालू कर तेज गति व लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान ट्रैक्टर का इंजन उछल कर खेत में पलट गया और इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौके पर दबने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है। पुरुर पुलिस को घटना की सूचना कुलेश्वर कुमार साहू निवासी वार्ड जोधपुर, धमतरी ने दी।

You cannot copy content of this page