DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर-शराब दुकान में हुई थी लूट, पैसा न निकाल पाने पर तालाब में डुबाई थी लुटेरों ने नोटो से भरी 60 किलो तिजोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

दादू सिन्हा, धमतरी । सोमवार की मध्य रात्रि मगरलोड स्थित देशी मदिरा दुकान में अज्ञात आरोपियों के द्वारा लूट की घटना की गई थी। जहाँ धमतरी पुलिस टीम के द्वारा सफलतापूर्वक घटनास्थल जाकर निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड को सूचना देकर बुलाया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को तलब कर आवश्यक कार्य किया गया। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर घटनास्थल का निरीक्षण कर पूर्व में शराब दुकान में हुई लूट की वारदात से विशलेषण कर आगे की रणनीति तैयार की गई।

साइबर टीम के द्वारा सभी सीसीटीवी फुटेज एवं टावर डंप पर त्वरित गति से कार्य प्रारंभ की गई। धमतरी पुलिस टीम को एक सटीक और बहुत बड़ी सूचना मुखबीर से प्राप्त हुई। उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य ने बताया कि वारदात में शराब भट्टी में ही पूर्व में कार्यरत कर्मचारी का हांथ होने का जानकारी मिली। इस सूचना को आगे तसदीक करते हुए पता चला घटना में गजानंद निवासी चारभाटा की भूमिका संदिग्ध है। गजानंद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर टालमटोल करता रहा। जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों ललित,यजेंद्र,करण धनेंद्र का नाम घटना में शामिल होना बताया। जो 15 दिवस पूर्व वारदात को गठित करने के लिए योजना बनाए।

इस तरह दिए वारदात को अंजाम

उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य ने ये भी बताया कि दिनांक 2 फरवरी दरमियानी रात को सभी आरोपियों के द्वारा अपने साथ हथौड़ी, छेनी,फरसा, पेंचिस आदि घातक हथियार से लैस होकर देशी मदिरा दुकान मगरलोड के पास जाकर सर्वप्रथम बिजली के तार को काटा गया। जिससे अंधेरे का लाभ लेकर वारदात को अंजाम दे सके। तत्पश्चात दुकान में मौजूद गार्ड के रूम का शटर बंद कर दोनों गार्ड को बंधक बना लिया, तथा अपने साथ रखें हथौड़ी से दुकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए ,शराब दुकान के मध्य कमरे में स्थित दीवार में फिक्स्ड तिजोरी को हथौड़ी से तोड़ने का प्रयास किए। तिजोरी का दरवाजा नहीं खुलने पर रकम हासिल ना होने की स्थिति में तिजोरी को उखाड़ कर ललित,गजानंद और धनेंद्र के द्वारा मदिरा दुकान के पीछे ले जाकर पुनः प्रयास किया गया। अंतिम प्रयास में भी सफल नहीं होने पर निराश होकर दोबारा प्रयास करने की कोशिश करने की मंशा से दुकान के पीछे शीतला मंदिर तालाब में ललित, गजानंद एवं धनेंद्र के द्वारा 60 किलो वजनी तिजोरी को उठाकर तलाब में छुपाने के लिए डुबो दिए।

पूर्व में काम कर चुका एक आरोपी

बता दे कि गजानंद वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी चारभाटा थाना मगरलोड पूर्व में शराब भट्टी में गार्ड एवं मल्टी वर्कर के पद पर कार्य कर चुका है। जिसे पैसा के आमद रख-रखाव जमा निकासी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी है। गजानंद एवं ललित ही वारदात में प्रमुख सरगना है। जिसके द्वारा अपने साथियों गजानंद, करण,धनेंद्र मिलकर वारदात को अंजाम दिए है। जहाँ धमतरी ने आरोपियों के पास से 5 लाख 81 हजार 460 रूपयों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरन उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य और साइबर सेल की भूमिका रही।

इधर डौंडीलोहारा पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम लोहारा के अंग्रेजी शराब दुकान में हुई है चोरी

बालोद। धमतरी के मगरलोड क्षेत्र में जहां उक्त घटना में 24 घंटे के भीतर पांच आरोपी पकड़े गए तो वही इधर बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र के डौंडीलोहारा में ही अंग्रेजी शराब दुकान में पिछले महीने हुई ₹1 लाख 86000 की चोरी के मामले में अब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। सीसीटीवी फुटेज में भी घटना कैद होने के बाद भी संदिग्धों के जरिए आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।

You cannot copy content of this page