DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- खुशखबरी- जिला अस्पताल में अब फिर से शुरू होगा परिवार नियोजन के तहत नसबंदी शिविर, आंख ऑपरेशन व अन्य सुविधा, कोरोना काल में 10 माह से बंद थी सुविधा, मिलेगी जिले वासियों को बड़ी राहत,

बालोद। जब कोरोना काल की शुरुआत हुई तो पिछले साल मार्च से ही जिला अस्पताल सहित विभिन्न ब्लॉक के अस्पतालों में नसबंदी शिविर सहित अंधत्व निवारण कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। क्योंकि उक्त अस्पतालों को कोविड आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। कोरोना टीकाकरण भी चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपने पुराने व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में जुट गया है। जिला अस्पताल में फिर से नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे वहीं आंख जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन भी होंगे। लगभग 10 माह से बन्द इन सुविधाओं को फिर दोबारा शुरू किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को आदेश जारी कर दिया गया है। संभवत फरवरी के 2 हफ्ते के भीतर यह सुविधा जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि इस सुविधा के बंद होने से लगभग साल भर से हजारों महिलाएं इंतजार करें हैं। परिवार नियोजन कार्यक्रम ठप है। नसबंदी ना होने से जनसंख्या वृद्धि का खतरा भी बना हुआ था हालांकि वैकल्पिक इंतजाम करके इस पर नियंत्रण भी लगाया जा रहा था। पर स्थाई विकल्प न होने से हजारों महिलाएं व पुरुष परेशान थे। लेकिन अब वापस शिविर शुरू होने से पेंडिंग हजारों आवेदन पर कार्रवाई भी होगी तो वही खासतौर से महिलाओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। पुरुष नसबंदी भी अस्पताल में होगा। कुछ जगह पुरुष नसबंदी पहले से शुरू भी हो गया है।

कोविड-19 अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों का भी होगा संचालन

जिला चिकित्सालय बालोद के सिविल सर्जन डॉ.एस.एस.देवदास ने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों का भी संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 अस्पताल में वर्तमान में भर्ती मरीजों की संख्या शून्य है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 अस्पताल के एक तिहाई भाग को कोविड-19 मरीजों के लिए सुरक्षित रखा गया है एवं शेष दो तिहाई भाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम एवं अन्य ऑपरेशन व भर्ती हेतु उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।

You cannot copy content of this page