DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएससी परीक्षाओं में हुए घोटालों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया बालोद कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन, सीएम के खिलाफ हुई नारेबाजी, पढ़िए पूरा मामला

बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने प्रदेश संगठन व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा के नेतृत्व में सीजी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर कलेक्टर बालोद को ज्ञापन सौंपा गया।

इस ज्ञापन के पहले भाजयुमो के नेताओं ने बालोद कलेक्ट्रेट के सामने जमकर नारेबाजी भी की। सीएम के खिलाफ भी नारे लगाए गए। फिर कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही भारी अनियमितता सामने आ रही है।

वर्तमान में एक अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया। जो बड़ा गंभीर विषय है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है । इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग स्वयं प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना, पीएससी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करता है ।

हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार वादाखिलाफी पर उतर आई है । अब यह दिन भी देखने को मिल रहा है कि बिना परीक्षा दिए चयन सूची में नाम आ रहा है । छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ लगातार अन्याय कर रही सरकार के विरुद्ध कल 4 फरवरी को पीएससी का पुतला दहन जिला मुख्यालय में करने का निर्णय भी लिया गया है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाकर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर बाघमार, शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र सोनवानी ,शहर कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा ,पार्षद मोहन कलिहारी, दीपक देवांगन,समीर खान,कमल पंपालिया ,केवल चतुर्वेदी, प्रीतम यादव, उमेश सोनवानी प्रशांत चौरसिया,बिल्ला मनहर, सुशील आर्य अजय छतरी, विनोद गिरी गोस्वामी,इंद्रपाल चतुर्वेदी,यश जैन, एवन साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page