बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कुरदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त एक मार्मिक व विकट स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला जिसे डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था,वह टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। कुछ घंटों बाद उसकी डिलीवरी थी। लेकिन डॉक्टरों व स्टाफ के सामने चुनौती भी थी कि हम कैसे इसे ट्रीट करें तो वहीं महिला जिन्हें मां बनने की खुशी महसूस हो रही थी उन्हें इस बात का भी डर था कि उसे कोरोना हो गया है तो अब क्या होगा। लेकिन महिला ने हिम्मत न हारी तो डॉक्टरों व स्टाफ ने भी इस चुनौती को स्वीकार करके पूरी सुरक्षा व्यवस्था पीपीई कीट पहनकर प्रसव करवाया और सुरक्षित प्रसव हुआ। लेकिन बच्चे की हालत ठीक न होने के कारण उसे रायपुर भी रेफर किया गया है। वहीं कोरोना पीड़ित मां का इलाज चल रहा है। महिला ग्राम पिरिद की रहने वाली बताई जा रही है। इस क्षेत्र में इस तरह का केस पहली बार अस्पताल में आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी जगह पर ऐसे केस ने कई चुनौती खड़े किए हैं लेकिन यहां के स्टाफ व डॉक्टर ने इस चुनौती का सामना बखूबी किया और सफल भी हुए।
हौसला ना हारेंगे- मां बनने की खुशी को लगी कोरोना की नजर, प्रसव से पहले ही यह महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, फिर क्या हुआ पढ़िए खबर? कुरदी अस्पताल का मामला
