DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हत्या के आरोपी की बेटियों ने दिया एसपी के नाम आवेदन, कहा कुछ लोग हमें कर रहे मारने की कोशिश, रात को कोई दरवाजा खटखटाते हैं तो छत पर चढ़ जाते हैं, कुछ हुआ तो आप होंगे जिम्मेदार

बालोद। करहीभदर पंचायत के सरपंच ओंकार साहू हत्याकांड के मामले में चिरईगोड़ी के रहने वाले एक ही परिवार के 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर के रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी के बाद से परिवार में छोटी बेटियां व बुजुर्ग महिलाएं रह रही है। जो इस घटना में शामिल नहीं थी। पर उन बेटियों व बुजुर्ग महिलाओं ने एसपी के नाम से आवेदन देकर एएसपी से शिकायत की है कि हमें भी जान का खतरा है। कुछ लोग हमें मारने की कोशिश कर रहे हैं। जिनके नाम नहीं जानते। पर रात में जब सोते हैं तो कोई दरवाजा खटखटाता है कोई छत पर चढ़ जाता है। रात में एक व्यक्ति का चप्पल भी घर के पीछे दरवाजे के पास छूटा हुआ था। डरी सहमी हम रात गुजारते हैं। हत्या के एक आरोपी की बेटी गीतिका ने एसपी के नाम से एएसपी को आवेदन देकर कहा है कि अगर हमें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार आप (एसपी) होंगे। कोई खतरा ना रहे इसलिए हमें सुरक्षा दी जाए। वही परिवार की बेटियों ने ट्रैक्टर व अन्य संपत्तियों को भी क्षति पहुंचाए जाने की आशंका भी जताई है। आवेदन में बताया है कि झलमला में उनके परिवार का एक ट्रैक्टर रखा हुआ है। जिसे कुछ लोग क्षति पहुंचाने की कोशिश भी कर रहे थे।

You cannot copy content of this page