DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियों ने मनाया बलिदान दिवस, देखिये तस्वीरें जिले भर में कहां, कैसे हुआ आयोजन

बालोद/अर्जुन्दा – जिला कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि एव गांधी विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे। उनमें स्वदेशी का भावना थी। देश के प्रति प्रेम और सभी धर्मों के प्रति उनकी आस्था व स्वावलंबी के लिए प्रोत्साहित किया करते थे। बैरिस्टर होने के बाद भी खादी का कपड़ा पहनते थे। गांधी जी का जीवन पूरी सादगी के साथ अपना जीवन देश के आजादी के लिए लगा दिया। स्वच्छता के कार्य स्वयं करने के लिए हमेशा कहा करते थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि महात्मा गांधी दुनिया के ऐसे व्यक्ति हैं जिसके विषय में पूरे विश्व में सभी देश पर उनके विषय में पढ़ा जाता है।

राजीव भवन में आयोजन

देश के आंदोलन अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश किया। एक अहिंसात्मक आंदोलन कर हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी के महत्वपूर्ण योगदान दिया। सब मिलकर 30 जनवरी बलिदान दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी का स्मरण कर उनके बताए रास्ते पर देश के प्रति सच्ची देश भक्ति की मिसाल कायम करें। अहिंसा के रास्ते पर चलकर भाईचारे की भावना प्रत्येक व्यक्ति में पैदा हो ऐसा कार्य करें।

बालोद में इस तरह हुआ आयोजन

इस अवसर पर पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, डोमेंद्र भेड़िया, रामजी भाई पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष अनिल यादव, यज्ञदेव पटेल, पुष्पेंद्र तिवारी, रवि प्रकाश यादव, नूरउल्ला खान, केशव शर्मा, प्रेमचंद क्षीरसागर, कुलदीप यादव, धनेश्वरी ठाकुर, चमेली साहू, शंभू साहू, भगवती सोनकर, शक्तिसिंह, गिरीश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संसदीय सचिव की अगुवाई में अर्जुन्दा में हुआ आयोजन

सत्य एवं अहिंसा के पुजारी, देश को आजादी दिलाने वाले बापू महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर बाजार चौक नगर पंचायत अर्जुन्दा एवं विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया. संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा बापू अतीत नहीं सदैव वर्तमान हैं। क्योंकि आजादी के महानायक बापू के विचारों ने हिन्द को नई दिशा दिखाई है। विश्व में पहचान दिलाई है। नमन है उस महामानव को, जिन्होंने अंग्रेजों को हिंदुस्तानी होने का असली मतलब बताया।

उक्त कार्यक्रम में चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, हरीश चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष न,प अर्जुन्दा,रामाधर गजेंद्र एल्डरमेन,एवं समस्त पार्षद गण एवं काग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page