DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला भाजपा कार्यालय का विधिवत लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यों के लोकार्पण भूमि पूजन में 8 जनवरी को आएंगे मुख्यमंत्री जुंगेरा, आयोजन स्थल देखने पहुंचे भाजपाई

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के विधिवत लोकार्पण हेतु व शासकीय कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन हेतु चयनित स्थल मां बंजारी मंदिर जूंगेरा मिनी स्टेडियम का मुआयना करने भाजपा जिला के पदाधिकारीगण पहुंचें। ज्ञात हो कि 8 जनवरी बुधवार को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन बालोद जिले में होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सन् 2022 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन किया था, और उनका आगमन इसी भाजपा जिला के विधिवत् लोकार्पण व शासकीय कार्यों के भूमि पूजन के लिए हो रहा है। सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है कि हमारे प्रदेश के मुखिया का आगमन बालोद जिला मुख्यालय में होने जा रहा है। चयनित स्थल का मुआयना करने हेतु वरिष्ठ नेता यशवंत जैन,निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ नेता राजा दीवान, नरेश यदू,शाहिद खान, अमित चोपड़ा, विश्वास गुप्ता, संतोष कौशिक, रवि पाण्डे,व समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page