समाज पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार के जयंती एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम 27 को गुण्डरदेही में



बालोद। दिनांक 27/11/2024 दिन बुधवार को समाज पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की जयंती व सम्मान समारोह गुण्डरदेही विश्राम गृह के सामने रखा गया है। इस कार्यक्रम में भव्य सम्मान बाईक रैली कूर्मि भवन निकुम में चीरचार, देवरी, देवसरा, तिरगा, झोला, आलबरस के सामाजिक गण इकठ्ठा होकर रूदा, चंगोरी, खाड़ा, बिरेझर, थनौद, अंजोरा होते हुए जनपद पंचायत दुर्ग पहुंचेंगे। जहां दाऊ जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। व कोहका सर्किल समोदा, भटगांव, जेवरा सिरसा, रिसाली बस्ती, नगर इकाई भिलाई होते हुए जनपद पंचायत दुर्ग पहुंचेंगे। फुंडा सर्किल के समस्त गांव से बैलोदी कूर्मि पारा में इकट्ठा होकर माल्यार्पण कर जनपद पंचायत दुर्ग पहुंचेंगे। दुर्ग नगर इकाई जनपद पंचायत दुर्ग में इकठ्ठा होकर भव्य सम्मान बाईक रैली पुलगांव, कोलिहापुरी, चंदखुरी, पिसेगांव, कुथरेल, अंडा, खप्परवाड़ा, कंचादुर होते हुए गुण्डरदेही विश्राम गृह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। राजनांदगांव से सिब्दी, बुढ़ानपुर, गोड़मर्रा, सुरेगांव, पापरा होते हुए दाऊ जी गृहग्राम पिरीद पहुचेंगे। दल्लीराजहरा से बड़गांव, पार्री, जोगीभाठ, कोरगुड़ा, मालीघोरी, जगन्नाथपुर होते हुए पिरीद पहुंचेंगे। इसी तरह पिरीद मे दाऊ जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी पश्चात चौरेल, कोड़ेवा, सिकोसा होते हुए गुण्डरदेही पहुंचेंगे। राजिम से पीपरछेड़ी होते गुण्डरदेही पहुंचेंगे।

और दाऊ जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत पैदल रैली विश्राम गृह से धमतरी चौक होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुचेगी। रैली मे विशेष आकर्षण राऊत नाच व दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की झांकी रहेगा। गुण्डरदेही पैदल रैली का समय 12.30 से 01 बजे तक। फिर मंचीय कार्यक्रम होगा। जिसमे सम्मान समारोह की कड़ी में दुष्यंत हरमुख को खुमान साव राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर कूर्मि गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सुबह 11 बजे से सामाजिक युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित रहेगा। अतः सभी सामाजिक गणों से निवेदन आग्रह इस कार्यक्रम में अपना उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाए। आप अपने सुविधा अनुरूप बाईक कार से रैली में कही भी शामिल हो सकते हैं जहां आपको उचित लगे। और गुण्डरदेही विश्राम गृह के पैदल रैली मे समय पर सभी की उपस्थिति की अपील योगेश्वर देशमुख युवा अध्यक्ष दि. कू. क्ष. समाज छ.ग. ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page