EXCLUSIVE- , बीजापुर में पदस्थ सीएएफ का प्रधान आरक्षक रतनलाल की मौत, पढ़िए उन्हें क्या हुआ था, सलामी के साथ हो रहा इस गांव में अंतिम संस्कार



बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम मड़ियाकट्टा के रहने वाले रतनलाल नेताम उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई है। वे बीजापुर में सीएएफ बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। जो कल बीजापुर में लाइन में ही घूमने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरे। जब तक उनके स्टाफ ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, उनकी मौत हो गई थी।

डौंडीलोहारा के इस गांव में रात 2 बजे उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। जहां आज गुरुवार को सुबह 11 बजे से थाना डौंडीलोहारा के स्टाफ द्वारा सलामी देकर उनके अंतिम कार्यक्रम में शामिल हुए। गांव के परिजन व अन्य ग्रामीण उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

बीजापुर में रतनलाल नेताम अकेला रहता था। उनकी पत्नी व तीन बच्चे व अन्य तीन भाइयों का परिवार गांव मड़िया कट्टा में रहता है। आखिरी बार वह दिवाली में अपने घर आया था ।अब उनका पार्थिव शरीर घर आया है। ग्रामीणों ने बताया कि बटालियन का यह जवान मिलनसार और कबड्डी का खिलाड़ी भी था। गांव के युवाओं को वह खेल कूद और देश सेवा के लिए प्रेरित करता था। लगभग 20 साल से वह इस सेवा में रहा।

पहले आरक्षक था फिर प्रमोट होकर आरक्षक से प्रधान आरक्षक बना। चार भाइयों में यह सबसे छोटा है। ग्रामीणों का मानना है यह ग्राम मड़िया कट्टा का प्रथम शहीद हो गया। जिसे पूरे सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देते हुए लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

इस दौरान सरपंच सीमा मंडावी, गोवर्धन मंडावी सरपंच पति, ग्रामीण आनंद मंडावी , गणेश मंडावी , विजय सिन्हा, पवन टेभुने, हीरालाल सिन्हा, नारायण तारम, मिलन सिन्हा, भोजराम देवांगन, भागवत नेताम, गैन्दू सिन्हा, जयसिंग नेताम, विष्णु नेताम, कोटवार रोहित कुमार टेभुने, ग्राम पटेल संतराम सहारे, सीता राम मंडावी, गोवर्धन मंडावी , सोमन मंडावी, गिरवर कोलियारे मौजूद रहे।

लोहारा थाने से टीआई मनीष शर्मा, सब इंस्पेक्टर चन्द्रहास नागे , प्रधान आरक्षक भगवान सिंह ध्रुव, आरक्षक पिपेश्वर बंजारे, दानीचन्द यादव, मनोहर ,लिखन साहू, टिकेश सलामी देने पहुंचे। मृतक जवान 4 भाई हैं। वह सबसे छोटा था। आया भाई में नरेश, झुमुक व प्यारेलाल हैं। पत्नी चंद्रिका नेताम व बच्चे तीन हैं।एक लड़का दिव्यांश उम्र 4 साल व दो लड़की बड़ी जागृति उर्फ मुनमुन नेताम, छोटी साक्षि नेताम हैं।

हमारे ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GOBsFduoKL5HI4OZKy2Sgp

You cannot copy content of this page