एपीसी सतीश ब्यौहरे ने हमारे नायक के रूप में बढ़ाया जिले का मान



राजनांदगांव/ मोहला। कोरोना काल मेें बच्चों की सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई जारी रखने में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों की कहानी को हमारे नायक के ब्लॉग के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट में प्रकाशित कर संम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के एपीसी और पढ़ई तुंहर दुआर योजना के जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे ने अपने उल्लेखनीय कार्यो के बदौलत हमारे नायक में जगह बना कर जिले को गौरान्वित किया है। ज्ञात हो कि सतीश ब्यौहरे ने कोरोना महामारी और लॉक डाउन के दौरान भी पुरे जिले का दौरा करते हुए शिक्षको और अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए हुए मार्गदर्शन देते रहे। इनकी कोशिशों के नतीजा रहा कि राजनांदगांव जिले ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए एक कीर्तिमान बनाया। सतीश ब्यौहरे का ब्लॉग लिखने वाले मोहला के एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि मोहला का मूल निवासी होने के कारण एपीसी सतीश ब्यौहरे का वनांचल से विशेष लगाव है। मोहला मानपुर विधानसभा के शत प्रतिशत शालाओं में स्मार्ट टी.वी के माध्यम से डिजिटल पढ़ाई के नवाचार में सतीश ब्यौहरे का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। एजुकेशन विथ डिजिटल टी. वी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतीश ब्यौहरे ने तीन स्कूलों में स्मार्ट टी.वी दान दिया है।
राजनांदगांव जिले में किये जा रहे नवाचार की प्रशंसा केंद्र सरकार के नीति आयोग ने भी किया है। सतीश ब्यौहारे ने बताया कि उनकी इस कामयाबी में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, कलेक्टर तोपेश्वर वर्मा, डीईओ हेतराम सोम, जिला परियोजना अधिकारी एस के पाण्डेय, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती उषा बड़गोई, डीएमसी भूपेश साहू, एपीसी रफीक अंसारी, मीडिया सहयोगी पारस झाड़े, दुर्गेश त्रिवेदी, मोहला बीईओ रोहित कुमार अम्बादे, एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोमलाल वर्मा, राजकुमार यादव, लोकेश सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, मलेश मालेकर, शेख अफ़ज़ल और सतीश ब्यौहरे की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता ब्यौहरे का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा है।
एपीसी सतीश ब्यौहरे ने हमारे नायक के रूप में चयनित हो कर राजनांदगांव जिले का मान पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ाया है। इसके पूर्व वनांचल मोहला के एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन को अधिकारी के रूप में पहले ही नायक चुने गए थे। शिक्षक राजकुमार यादव सोमाटोला, रूपेश तिवारी चौकी को भी छत्तीसगढ़ पोर्टल पर नायक चुना जा चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली मोहला टीम के राजेन्द्र देवांगन के साथ सतीश ब्यौहरे ने मिलकर काफी कार्य किया है। जिले की उपलब्धि पर विधायक इन्द्रशाह मण्डावी व संजय जैन सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित किया है।

You cannot copy content of this page