DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इलेक्ट्रानिक पैड चोरी करने वाले पांच आरोपी पकड़ाए

गुरुर। थाना सनौद पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 90,000 रूपये के समान बरामद किए गए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रार्थी भोजराम साहू पिता रविशंकर साहू, उम्र 29 वर्ष ग्राम पलारी be 06 सितंबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 01.09.2024 को अपने अन्य साथियों के साथ अपने वाद्ययंत्रों सहित रामायण का कार्यक्रम देने ग्राम बासीन डॉ० निकेश निषाद निवासी बासीन के घर छट्टी कार्यक्रम में गये थे।

रामायण कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रार्थी अपने अन्य साथियों के साथ खाना खाने के लिये गये, उसी दौरान घर के अंदर कमरा में इलेक्ट्रानिक पैड (बाजा) , एक नग एडॉप्टर, दो नग स्टीक को काला रंग के बैग में भरकर रखे थे, खाना खाकर वापस आने पर देखे कि उक्त इलेक्ट्रानिक पेड नहीं था, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा कमरा अंदर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर बैग में रखे उक्त कीमती 90,000 रू. के सामानों को चोरी कर ले गया था प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सनौद में धारा 305, 331 (4), 3(5) भा०न्या०सं० कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक एस०आर० भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक डी०एस० यादव थाना प्रभारी सनौद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर 05 आरोपीगण टोमेश्वर उर्फ तामेश्वर यादव पिता श्री गुमान सिंह यादव, उम्र 26 वर्ष, ग्राम बासीन, टिकेश्वर पिता श्री ओंकार राम निषाद, उम्र 25 वर्ष, ग्राम बासीन, मोहन निषाद पिता स्व० मंचौर निषाद, उम्र 20 वर्ष, ग्राम बासीन, भूषण लाल उर्फ मुकुंद पिता स्व. प्रेमलाल निषाद, उम्र 24 वर्ष, ग्राम बासीन, सुनील यादव पिता श्री टोमन यादव, उम्र 21 वर्ष, ग्राम बासीन, थाना सनौद, जिला बालोद (छ0ग०) को कड़ाई से पूछताछ करने अपराध घटित करना स्वीकार किये, जिनके विरूध्द विचिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपीगणों के कब्जे से चोरी हुए इलेक्ट्रानिक पैड (बाजा) सहित सभी सामान बरामद किया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक डी०एस० यादव थाना प्रभारी , स०उ०नि० एन०के० साहू, प्रधान आरक्षक क. 644 हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक क. 471 गौकरण यादव, 239 राहुल देव गजपाल, 198 टिकेश साहू, 519 भुपेन्द्र साहू, 639 दीपक कतलम आदि का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page