DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में 1से 8 सितंबर 2024 देशव्यापी साक्षरता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का हुआ आयोजन

बच्चों को दिलाई शपथ निरक्षर साक्षर करने की

1 से 8 सितंबर उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का किया आयोजन

बालोद। डौण्डी लोहारा विकासखंड के आदिवासी वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एक से आठ सितंबर तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह आयोजन कर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बताए कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागूक किए गए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरुकता फैलाने और समाज के सभी वर्गो में शिक्षा का प्रसार प्रचार करने उद्देश्य से 1से 8 सितंबर तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर शिक्षा और साक्षरता पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। साक्षरता मतलब सिर्फ पढ़ना लिखना नहीं है,यह आजादी का टिकट है,समुदाय में आवाज है और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर लोग इन सिद्धांत का जश्न मनाने और उन पर विचार करने के लिए इकट्ठा होते है। सतत विकास लक्ष्य प्राप्त करने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस महत्व

यूनेस्को द्वारा 1967 में इसकी शुरुआत के बाद से अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का उद्देश्य व्यक्तियों और समाज के लिए साक्षरता महत्व को उजागर करना है। प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एक अनूठी थीम के साथ आता है।

उल्लास पर सेमीनार, सम्मेलन

प्रभात फेरी उल्लास शपथ नारा लेखन उल्लास गीत शैक्षिक संस्थान में उल्लास कार्यक्रम तैयारी कार्य कर लोगों जागरूक किया कर बच्चों प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर शपथ दिलाई और लोगों तक जन समुदाय तक जागरूकता अभियान की अपील किए गए।

उल्लास नव भारत पर केंद्रित प्रतियोगिता आयोजन हुआ

उल्लास सब के लिए शिक्षा पर केंद्रित गीत कविता गीत नृत्य पेंटिंग चित्रकला मेंहदी रंगोली पोस्टर आदि प्रतियोगिता आयोजन हुआ

उल्लास नव भारत साक्षरता पर केंद्रित थीम पर भाषण निबंध प्रतियोगिता

शैक्षिक संस्थान एवं स्कूलों बाल संसद यूथ और इको क्लब सदस्य के द्वारा उल्लास रैली का आयोजन कर जन समुदाय जागरूक करने का
विद्यालय में ई एल डी थीम पर बहुभाषावाद के माध्यम से साक्षरता का बढ़ावा देने पर भाषण निबंध य्रतियोगिता में बच्चें भाग लेकर भाषण दिए गए ।बच्चों को पुस्तक वाचन की जन समुदाय तक पढ़ने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिए।

देश व्यापी साक्षरता सप्ताह का समापन एवं अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह अवसर पर बच्चों विभिन्न गतिविघियों का प्रदर्शनी साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े सभी विद्यार्थी सहभागिता प्रदान किए और उल्लास कार्यक्रम हेतु निर्मित अपील पाम्पलेट चित्रकला निबंध लेखन प्रदर्शित किया गया अंत सभी बच्चों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम सफल बनाने सहयोग शिक्षक परसराम साहु दीनदयाल अटल सुनिल कुमार अलेन्द्र नारदराम भुआर्य का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page