बड़ी खबर – अब तक नहीं बनी बात – अब पंचायत सचिव रायपुर में करेंगे भूख हड़ताल, आत्मदाह की भी चेतावनी, इधर पंचायतो में व्यवस्था बेहाल



बालोद – प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छ ग के प्रांतीय आहवान पर पंचायत सचिव संघ बालोद आज अनिश्चित कालीन हड़ताल का 25 वा दिन एवं क्रमिक भूख हड़ताल का 8 वा दिन बस स्टैंड बालोद में धरना प्रदर्शन स्थल पर अपने एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि के समाप्ति पश्चात शासकीय करण को लेकर धरने पर बैठे रहे। आज क्रमिक भूख हड़ताल में  रमेश निषाद , जलेंद्र यदुवंशी, विनोद कुमार सिन्हा, अम्बिका उइके एवं सतरानी साहू बैठे रहे।

आज पंचायत सचिव के धरना प्रदर्शन स्थल पर कृतिका सदानंद साहू जिला पंचायत सदस्य बालोद के पंचायत सचिव के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुच कर सचिव एवं रोजगार सहायक के मांगो का पूर्ण समर्थन प्रदान करते शासन से मांग को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु अपील किये। पंचायत सचिव के अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने से शासन कि महत्वपूर्ण कार्य नरूवा गरूवा  घुरूवा बाड़ी योजना, शासन की ड्रीम योजना गोधन न्याय योजना , पेंशन योजना, रोजगार गारंटी योजना आदि बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना से रोजगार नहीं मिलने से ग्रामीण मजदूर अब पलायन करने के लिए मजबुर हो रहे हैं, स्वक्षता कार्य, शौचालय निर्माण कार्य एवं गौठान निर्माण कार्य बंद पड़ा है।

लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्र जैसे ए पी एल राशन कार्ड, बी पी एल राशन कार्ड, पी एम आवास निर्माण, नामांतरण, आबादी भूमि, पारिवारिक सहायता, श्रद्धांजलि योजना एवं जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। सचिव के हड़ताल में जाने से शासन के सभी विभागों का कार्य प्रभावित हो रही हैं।

पंचायत सचिव संघ ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूर्ण नहीं हो जाती है हमारा हड़ताल अनिश्चित कालीन तक चलता रहेगा।समस्त पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ दिनांक 21.1.2021 से बूढ़ातालाब धरना प्रदर्शन स्थल रायपुर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करेंगे।

आगे यह है रणनीति

सरकार द्वारा मांगो पर विचार नही किये जाने कि स्थिति 25 जनवरी को पूरे पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक अपने परिवार सहित लगभग 50000 की संख्या में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। 26 जनवरी तक मांग पूर्ण नही करने पर कुछ पंचायत सचिव मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दिए है। 26 जनवरी से गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करते हुए समस्त सचिव अनिश्चित आमरण अनशन पर बैठने बाध्य होंगे।

You cannot copy content of this page