DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बालोद जिला दौरा कार्यक्रम कल, मंत्री अनिला भी उनके साथ हेलिकॉप्टर से आएंगी इस गांव में

बालोद-प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 जनवरी को जिले के दौरे पर आ रहे है। दौरा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल दोपहर 01.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.40 बजे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ठेमाबुजुर्ग पहुचेंगे। वहा वे गैंदसिंह शहादत दिवस अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 03.05 बजे ग्राम ठेमाबुजुर्ग से हेलीकाप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ हेलिकॉप्टर में महिला एवं बाल विकास मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया भी आएंगी। इसके अलावा मंत्री अमरजीत भगत भी आ रहें हैं.

फाइल फोटो

You cannot copy content of this page