बालोद – आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को बालोद के भाजपा मंडल की बैठक हुई। जिसमें शामिल प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा भूपेश बघेल को किसानों से झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए। अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा दो साल में सरकार जनता का विश्वास खो बैठी है। बैठक में तय हुआ की भूपेश सरकार के खिलाफ 22 जनवरी को बैलगाड़ी से बालोद से झलमला तक जाकर भाजपा शहर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे। यह एक दिवसीय धरना छतीसगढ़ सरकार के गलत कृषि नीतियों व केंद्रीय कृषि कानून के समर्थन हेतु झलमला में होगा। जिसमें बालोद से झलमला तक शहर मंडल के नेता कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में बैलगाड़ी से जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक में उक्त तारीख के धरने के सबंध में पूरी रूपरेखा बनाई गई। इसके अलावा अपील की गई कि राम मन्दिर के संकलन में एक एक कार्यकर्ता अपने सामर्थ्य के हिसाब से तन, मन, धन से सहयोग करें व भूमिका निभाए। बैठक में प्रदेश, जिला भाजपा व मोर्चा प्रकोष्ठ में स्थान मिलने वाले शहर मंडल के कार्यकर्ताओ का सम्मान किया गया।

शहर मंडल ने नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया क्योंकि देश जिस कोरोना की विपत्ति से जूझ रहा और भारत में वैक्सीन का निर्माण व उसका प्रयोग जारी हो गया। जिसके बाद बालोद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लीला शर्मा के ससुर व पूर्व एल्डरमैन विनोद जैन के माता के निधन पर श्रद्धांजलि प्रकट की गई।

बैठक का संचालन अमित चोपड़ा व आभार दीपक देवांगन ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश यादव प्रदेशमंत्री भाजपा, शाहिद खान महामंत्री प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, सुरेश निर्मलकर अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल, कमलेश सोनी पूर्व अध्यक्ष, अमित चोपड़ा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, शरद ठाकुर, तोमन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, राकेश जोशी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य लोकेश श्रीवास्तव, शकुन गौतम, अम्बिका यादव, नीतू सोनवानी, रमेश मलेकर, दीपक देवांगन, प्राची लालवानी, सुनीता मनहर, गणेश साव डोमेन्द्र साहू, प्रीतम यादव, राजेन्द्र कनेकर, कांति रात्रे, शिवप्रसाद सोनकर, दयाल बघेल, सुरेंद्र सारथी, राम स्वरूप यादव, शशि साहू विक्रम लालवानी, ओमप्रकाश साहू, उमेश सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, यकेश्वरी देशमुख उपस्थित रहे।
