DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – कलंगपुर में करंट लगने से हुई थी कर्मचारी की मौत , जांच में पाई गई बिजली विभाग के जेई सहित तीन लोगों की लापरवाही, गैर इरादतन हत्या का केस हुआ दर्ज

बालोद– मार्च 2020 में बिजली विभाग में संविदा हेल्पर प्रीतम कुमार साहू पिता पेन्सुराम साहू उम्र 26 साल ग्राम कलंगपुर थाना रनचिरई जिला बालोद की मौत हो गई थी इस दौरान विभाग ने मामला दबा दिया था की उसे सीने में दर्द हुआ था फिर बाद में अस्पताल में मौत हुई लेकिन जब शव का पीएम व प्रिजर्व हॉर्ट का मेडिकल कॉलेज रायपुर से परीक्षण कराया गया तो मामला कुछ और ही निकल आया जिसमें पता चला की उसे सामान्य हार्ट अटैक नहीं ना ही सीने में दर्द हुआ था जबकि उसे करंट लगा था इसी से वह बेहोश हुआ था जिसके बाद मामला छिपाते हुए विभाग ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद अन्य गवाह कौशिल्या साहू पति पेन्सुराम साहू उम्र 43 साल, प्रदीप कुमार पिता पेन्सुराम साहू उम्र 25 साल, पेन्सुराम साहू पिता स्व0अंकालूराम उम्र 49 साल सभी निवासी कलंगपुर थाना रनचिरई, मनोज कुमार साहू पिता कृष्ण कुमार साहू उम्र 29 साल ग्राम सतमरा, जितेन्द्र कुमार साहू पिता देवीराम साहू उम्र 37 साल ग्राम सतमरा थाना रनचिरई का कथन लिया गया जिसमें घटना दिनांक की कई बातें सामने आई.

सभी पहलुओं पर जांच के बाद रनचिरई पुलिस ने बिजली विभाग के जेई यानी कनिष्ठ यत्री उत्तम कुमार सोनी , लाईनमेन कृष्ण कुमार बर्मन , आपरेटर युवराज कुमार साहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया दरअसल में घटना दिनांक  3 मार्च 2020 की शाम मृतक प्रीतम कुमार जो बिजली विभाग में संविदा हेल्पर के पद पर काम करता था, जो कनिष्ठ यंत्री उत्तम कुमार सोनी के निर्देशन में लाइनमैन कृष्ण कुमार बर्मन के साथ ग्राम सतमरा लिकेश दास के खेत के कसही पेड़ का डंगाल जो बिजली तार में टच हो रहा था, जिसे हेल्फर प्रीतम कुमार साहू टंगिया से कांट रहा था इसी दौरान उसे करंट लगा था लेकिन यहां पर मौत के बाद जब रिपोर्ट लिखाई गई तो विभाग के अफसर ने यह बताया था की मृतक को  अचानक मोजा जुता पहनते समय सीने में दर्द होना लाईनमेन कृष्ण कुमार बर्मन को बताया। जिसके बाद तत्काल उसे मशीह अस्पताल धमतरी इलाज हेतु ले गए। अस्पताल पहुंचते तक मृतक का मौत हो गया। बाद में पीएम रिपोर्ट एवं हार्ट परीक्षण रिपोर्ट में मृतक का मौत विद्युत करंट से होना पाया गया है। जो दुर्घटना है। विद्युत प्रवाह में कनिष्ठ यंत्री उत्तम कुमार सोनी, लाइनमैन कृष्ण कुमार बर्मन एवं विद्युत सब स्टेशन का ऑपरेटर युवराजसिंह साहू का उपेक्षा एवं लापरवाही होना पाया गया।

You cannot copy content of this page