DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डेरा वालों से सावधान – निसंतान को संतान सुख देने के नाम पर ठगे 40 हजार, पैसा न देने पर अनहोनी के नाम पर डराया, गुंडरदेही पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

गुंडरदेही/बालोद – गुंडरदेही पुलिस ने अंधविश्वास में पड़कर ठगी का शिकार हुए एक ग्रामीण केतराम साहू निवासी बोदल की शिकायत डेरा वाले तीन ग्रामीण राज कुमार , श्रीमती भगवती बाई , राधे नेताम के खिलाफ 34, 384-IPC, 420-IPC का केस दर्ज किया है दरअसल में केतराम को उक्त आरोपियों ने संतान सुख देने के नाम पर पूजा पाठ करने झांसे में लिया पैसा न देने पर सब तहस नहस होने जाने की धमकी देकर डराया गया था जिसके बाद डर में केतराम ने उन्हें पैसा दे दिया फिर थाने आकर रिपोर्ट लिखवाया केतराम ने बताया वह वार्ड 11 ग्राम बोदल थाना रनचिरई जिला बालोद का रहने वाला हूं। कक्षा 10 वी तक पढ़ा हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। राज कुमार एवं उसकी पत्नी भगवती तथा राधे नेताम निवासी कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग के द्वारा बच्चा होने का जड़ी बूटी दवाई देने के बहाने डरा धमका कर उनसे 16 जनवरी 2021 के दोपहर 02 बजे नगदी रकम 40,000 रूपये लेकर धोखाधड़ी किया है। उक्त आरोपी गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम मुंदेरा में डेरा लगाये हुए हैं।

ऐसे आये झांसे में

केतराम साहू ने बताया ग्राम मुंदेरा में आरोपी जड़ी बूटी बेचते हैं। अपना नाम राज कुमार पिता लंखाराम ग्राम कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग रहने वाला बताया। जो डेरा में दवाई व बच्चे नही है उसका बच्चे लाने के लिए दवाई देने की बात बताया। तब मै और मेरा पिता हल्धर प्रसाद साहू के साथ राधे नेताम कुग्दा निवासी वाले ने फोन कर मुंदेरा बुलाए तथा राज कुमार एवं उनके पत्नि भगवती के द्वारा पूजा पाठ कर मेरे बड़े भाई नुतन कुमार का ईलाज व बच्चा लाने का बताकर 40,000 रू की मांग किया। नही दोगे तो पूरा परिवार तहस  नहस हो जायेगा कहकर डरा चमकाने पर हम लोग डर के मारे 16. जनवरी  को 40,000 रू नगद ग्राम मुंदेरा डेरा में जाकर मैं और मेरा पिता नकद भगवती बाई को दिये है। राज कुमार एवं उसके पत्नि भगवती बाई तथा राधे नेताम निवासी कुग्दा थाना कुम्हारी के द्वारा डारा चमका कर 40,000 रूपये लेकर धोखाधड़ी किए हैं।

You cannot copy content of this page