DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक्सक्लूसिव- देखिए वीडियो, बर्ड फ्लू के बाद गिधाली में चल रही मुर्गियों के दफन की कार्रवाई, शाम 6 बजे तक 6000 मुर्गियां हो गई दफन, बाकी 4500 का देर रात तक चलता रहेगा दफन

वीडियो में देखिये कैसे दफन हो रही मुर्गियां

बालोद/ डौंडी लोहारा। गिधाली के एक पोल्ट्री फॉर्म से भेजे गए मुर्गियों के सैंपल में से 5 मुर्गियों के बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट किया गया है। वहीं गिधाली व आसपास के 1 किलोमीटर एरिया को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को शाम 6 बजे से जीएस पोल्ट्री फॉर्म के मुर्गियों को दफन करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शाम 6 बजे एक साथ 4000 मुर्गियों को मारकर दफनाया गया तो वही अभी 2000 मुर्गियों को दफनाने का काम चल रहा है। कुल 10500 मुर्गियों को यहां दफनाया जाना है। जिनका काम देर रात तक चलेगा। पशु विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर में टीम पहुंची थी। जिसके बाद दफनाने को लेकर तैयारी शुरू की गई। क्योंकि मुर्गियां बहुत ज्यादा थी। इसलिए गड्ढा खोदने में भी टाइम लगा।

जेसीबी से बड़ा गड्ढा बनाकर वहां फिर शाम 6 बजे को दफनाने का काम शुरू हुआ। तो वही अधिकारियों ने बताया कि गांव की 30 मुर्गियों व ग्रामीणों द्वारा पाली गई 162 देसी मुर्गियों व 32 कबूतरों को भी चिन्हित किया गया है। जिन्हें कल तक दफनाया जाएगा। आसपास के पोल्ट्री फार्म की भी जांच की जा रही है। पहली बार जिले में इस तरह की कार्रवाई हो रही है। जिससे जिले वासियों में भी दहशत बढ़ रही है। वहीं जिला प्रशासन लगातार लोगों को बर्ड फ्लू को लेकर सावधानी बरतने अपील भी कर रहा है।

वीडियो में देखिये दफन की कार्रवाई

You cannot copy content of this page