DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पड़ोसन के घर रात गुजारी शिक्षिका, सुबह तक खुद के घर में हो गई सोने चांदी नकदी सहित 70 हजार की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दादू सिन्हा, धमतरी। शहर के बनिया पारा दुर्गा चौक के पास रहने वाले गुरुनानक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका के घर चोरी का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका अपने पड़ोस के रहने वाली बहन किरण यादव के यहां निजी काम से गई थी। जिसके बाद रात्रि में वही आराम करने रुक गई।. बताया जा रहा है कि 15 जनवरी सुबह 8 बजे जब घर वाले अपने घर पहुँचे तो देखा कि सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

फिर अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ है।और अलमारी खुला हुआ था। शिक्षिका ने बताया कि गोदरेज अलमारी के अंदर रखे 25 हज़ार के चांदी की करधन ,25 तोला सोने की झुमका,करीबन 1 तोला चांदी का सिक्का 10 नग, सोने का मंगलसूत्र 1 नग, 2 जोड़ी चांदी का पायल तथा बैग में रखे 5 हज़ार नगद चोर पार कर चुके थे। .पुलिस के मुताबिक सोने चांदी नगद सहित कुल 70,000 की चोरी हुई है। जिसको अज्ञात चोर द्वारा घर घुसकर दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए ।

फिलहाल घटना की सूचना सिटी कोतवाली को दे दी गयी है और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच कर छान बीन कर रही है।

You cannot copy content of this page