DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: कार की टक्कर से घायल स्कूटी चालक शिक्षिका की हुई इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, आत्मानंद बालोद के स्कूल में थी पदस्थ, गंजपारा में हुई थी घटना

बालोद/ भिलाई। कुछ दिन पूर्व बालोद के गंज पारा में एक तेज रफ्तार कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी में जा रही महिला को टक्कर मार दी गई थी। जिससे घटनास्थल पर ही महिला काफी चोटिल हो गई थी। जिन्हें जिला अस्पताल बालोद के बाद भिलाई के अस्पताल में रेफर किया गया था। इस घटना के बाद एमजी शाह अस्पताल भिलाई में इलाज के दौरान उक्त महिला की 26 जुलाई को शाम 4 बजे अस्पताल में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त महिला का नाम सरिता चौरसिया है। जो बालोद के आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका थी। जिनका मायका ग्राम देवारभाट है। तो वही ससुराल सुपेला भिलाई है। बालोद के स्कूल में पदस्थ होने के कारण वह अपने मायके से ही आना-जाना करती थी। उनके पति अमित चौरसिया सुपेला, भिलाई में चौरसिया ज्वेलर्स के संचालक हैं। श्रीमती सरिता चौरसिया का अंतिम संस्कार रामनगर सुपेला के मुक्तिधाम में शनिवार को किया गया। जिसमें बालोद आत्मानंद स्कूल से प्राचार्य अरुण साहू सहित अन्य स्टाफ भी शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
जानकारी के अनुसार मृतिका शिक्षिका सरिता चौरसिया के दो पुत्र हैं। एक नर्सरी और दूसरा कक्षा आठवीं में है।

स्कूल आते समय ही हुई थी घटना

विगत बुधवार को बालोद के गंजपारा में एक लापरवाह कार चालक द्वारा स्कूटी से झलमला की ओर जा रही उक्त शिक्षिका को टक्कर मार दी गई थी। कार चालक नशे में था और अपना नाम बताने की भी स्थिति नहीं था। टक्कर मारने के बाद खुद कार चालक भी गाड़ी सहित नाली में जा गिरा था। तो स्कूटी टक्कर के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए दूर जा गिरी। घटना के वक्त शिक्षिका सरिता बालोद स्कूल में ही सुबह करीब सात बजे जा रही थी। स्कूल पहुंचने से पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालोद जिला अस्पताल में इलाज की पूरी सुविधा न होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पर भिलाई के निजी अस्पताल में भी उनकी जान नहीं बच पाई। उक्त पूरी घटना गंजपारा में लगे एक कमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। जिसमें घटना दर्दनाक नजर आ रही थी। जिसका फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

देखिए उस दिन के फुटेज

बालोद जिले की यह प्रमुख खबरें भी पढ़िए एक साथ

You cannot copy content of this page