DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम ने कहा दोनों ही पार्टियां(भाजपा, कांग्रेस) किसान मुद्दे पर केवल राजनीतिक रोटी सेंक रहे

किसानों की मुद्दों को लेकर आप द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

जल्द होगा पूरा प्रदेश में किसान की समस्या को लेकर विरोध व जंगी विरोध प्रदर्शन – दीपक आरदे , जिला अध्यक्ष

प्रदेश के अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे, – बालक सिंह साहू किसान प्रकोष्ठ जिला जिला अध्यक्ष
बालोद। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर के नेतृत्व में आप के नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश की किसान प्रदेश स्थापना के बाद से सिर्फ हैरान परेशान ही हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के नाम पर जिस प्रकार राज्य व केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ही पार्टियां किसान मुद्दे पर केवल राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।

दीपक आरदे, जिला अध्यक्ष ने कहा सरकार इस साल एक माह लेट से धान खरीदी चालू किया। बारदाना की कमी की मार को किसान झेल रहा है और परिवहन में भी लेट लतीफ से धान खरीदी को बहुत प्रभावित हुआ है। धान बेचने के बाद किसान को पैसे के लिये बहुत लंबा समय इंतजार करना पड़ रहा है। अगर सरकार इस पर ठोस पहल नही करेगी तो आम आदमी पार्टी जंगी विरोध प्रदर्शन व आंदोलन करेगी।सरकार से मांग करते है कि धान खरीदी की समय अवधि को आगे बढ़ाया जाए। जिससे बहुत से किसान धान बेचने से वंचित हैं वो भी बेच सके।

बालक सिंह , बालोद जिला अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ ने कहा अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे । दोनों ही सरकार चाहे वो भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हो या भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को छल रहे है ।राज्य सरकार ने वादा किया था 2500 में धान खरीदेंगे लेकिन वे आज केंद्र का बहाना बना रहे है वही यदि रमन सिंह जो कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है यदि किसानों के हित में सोचते तो केंद्र में उनकी सरकार है वह भी किसानो की सिफारिश कर सकते है। ये दोनों ही एक दूसरे को किसानों का हितैषी बताते हुए दोषारोपण कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे हैं। ज्ञापन सौंपने के लिए सन्तोष देवांगन, कामता प्रसाद भण्डारी नरायणराव, बिशेसर सिन्हा, भीष्मपितामह साहू, पुरषोत्तम निर्मलकर, अप्पा राव, डॉ गुमान सिंह साहू कुशल साहू, शशि चन्द्राकर एवं अन्य कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।

You cannot copy content of this page