DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब गजब मामला- पीएम आवास योजना में घर बना ही नहीं और केंद्र सरकार ने भेज दिया इस बलराम को बधाई पत्र, कहा गया आपका घर बन गया, सब कुशल मंगल है ना!

बालोद/डौंडी लोहारा। डौंडी लोहारा के नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक रोचक किस्सा सामने आया है। यहां पर एक हितग्राही बलराम साहू का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बना ही नहीं है और केंद्र सरकार द्वारा उन्हें पत्र भेजकर बधाई दिया गया है। उन्हें कहा गया है कि आपका घर बन गया है, सब कुशल मंगल तो है ना। जब बलराम को पत्र मिला तो वे हैरान हो गए। कहने लगे यहां तो मकान बना ही नहीं है तो यह पत्र कैसे आ गया। वे तो झोपड़ी नुमा मकान में गुजारा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें स्वीकृति तो मिली है लेकिन काम शुरू ही नहीं हुआ है, ना ही कोई किस्त फिलहाल जारी हुई है। ऐसे में गरीब बलराम को इस बात पर भी नाराजगी है कि घर बना नहीं और लेटर कैसे आया ।तो वहीं इस मामले पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि आखिर यह कैसे हो गया।

कहीं कुछ गड़बड़ी तो नहीं हो रही है इस बात का भी संदेह है। क्योंकि यह लेटर उन्हीं लोगों को आता है जिनका मकान निर्माण पूर्ण हो जाता है। यह मकान बना ही नहीं है और लेटर पहले आ गया है।

जो कई सवाल खड़े कर रही है। जो अपने आप में एक अलग तरह का भी रोचक मामला है।

बता दें कि जिस वार्ड 11 में बलराम साहू रहते हैं उसी वार्ड की नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, पार्षद भी हैं और यहीं से चुनाव जीतकर वह अध्यक्ष बनी है।

You cannot copy content of this page