DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रहिये सावधान : दिनदहाड़े ट्रक ड्राइवर से लूटपाट, दैहान मोड़ के पास हुई घटना 

बालोद| बालोद थाना क्षेत्र में राजहरा मार्ग पर दैहान मोड़ के पास एक ट्रक ड्राइवर से अज्ञात युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. जिस पर बालोद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  लूटपाट के शिकार राजभान साकेत ने बताया कि मैं ग्राम कटरा जिला रींवा का मूल निवासी हूं । वर्तमान में दल्ली राजहरा चिखलाकसा के अविनाश सिंह का ट्रक चलाने का काम कर रहा हूं एवं चिखलाकसा में निवासरत हूं । दिनांक 29.06.2024 को मैं ट्रक क्रमांक CG 08 W 7057 में माल अनलोड कर धमतरी से वापस दल्लीराजहरा चिखलाकसा जा रहा था, बालोद पार कर एन.एच. 930 में दोपहर समय करीबन 03.15 बजे के आस पास ग्राम दैहान जंगल के मंदिर के पास पहुंचा था देखा कुछ व्यक्ति मोटर सायकल को बीच रोड़ में खड़ी कर दिये थे मैं मोटर सायकल को देखकर ट्रक को वहीं पर रोका तब आजू- बाजू से 4 व्यक्ति मेरे ट्रक के रूकते ही केबिन के दोनो ओर से दो- दो व्यक्ति चढ गये एक व्यक्ति ने मेरा कालर पकड़ कर अपने हाथ में रखे चाकू से वार किया मैंने हाथ से चाकू को रोकने का प्रयास किया जिससे चाकू का चोट मेरे दाढी के पास लगा एवं रोकने से दाहिने हाथ के ऊंगली में भी चोट आया तब चारो व्यक्ति मिलकर मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मैं अपने आप को बचाने लगा चोट से मेरा खुन निकलने लगा तब चारो व्यक्ति मिलकर मेरे जेब में रखे 1500 रूपये नगदी रकम एवं मेरे पुरानी इस्तेमाली मोबाईल कीमती 4000 रूपये, कुल जुमला कीमती 5500 रूपये को लूट कर बालोद की ओर भाग गये है । मैं बहुत डर गया था जैस- तैसे ट्रक को चलाते कुसुमकसा पहुंचा जहां पर मालिक अविनाश सिंह से सम्पर्क करने पर आया जिसको पूरी घटना को बताया हूं एवं मालिक के साथ थाना रिपोर्ट करने आया अज्ञात युवकों को पहचान लूँगा. 

You cannot copy content of this page