DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना करकाभाट में हुआ 400 पौधों का रोपण 

बालोद|  1 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाना करकाभाट में सम्पन्न हुआ। कारखाना प्रांगण में 400 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें 200 पौधे आम के व 200 पौधे,नीम,करण, अमरूद,कटहल शामिल हैं। पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य रूप जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू , जिलाधीश इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, व कारखाने के एमडी राजेन्द्र प्रसाद राठिया ,भाजपा के महामंत्री राकेश छोटू यादव , उपाध्यक्ष  त्रिलोकी साहू,भाजपा नेता  छगन देशमुख , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र साहू , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू ,जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव,एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास साहू, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पालक ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया , ग्रामीण मंडल महामंत्री चित्रसेन , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय शानू , पूर्व कारखाना अध्यक्ष बलदू राम साहू , पूर्व सदस्य देवव्रत साहू , करीभदर सरपंच लीलाराम डढ़सेना , ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष देवधर साहू , युवराज साहू ,व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही एस डी एम श्रीमती शीतल बंसल, कारखाना महाप्रबंधक एल के देवांगन, मुख्य रासायनिक अधिकारी  चंद्रजीत सिंह यादव, मुख्य अभियंता केपी सिंह , मुख्य गन्ना विकास अधिकारी हाकिम सिंह , और कारखाने के सभी दैनिक व नियुक्त 190 कर्मचारी का भी पौधरोपण में योगदान रहा ।

You cannot copy content of this page