DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीन नए कानून को लेकर पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान 

बालोद | शासन की मंशानुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर.भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद  अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय एवं गणमान्य नागरिक, पार्षद, सरपंच, कोटवार व आईटीआई. कॉलेज के विद्यार्थीयों की उपस्थिति में थाना बालोद परिसर में तीन नये कानून लागू होने से नवीन कानून के संबंध में बताकर जागरूक किया गया,

इसी तारतम्य में थाना बालोद पुलिस व नगर पालिका के द्वारा बालोद शहर में स्थित टाऊन हॉल बालोद में जनप्रतिनिधि, प्रेस, व्यापारी को नये कानून के संबंध में बताकर जागरूक किया गया. इस दिन को ऐतिहासिक व स्मरणशील बनाने में थाना बालोद परिसर में पुलिस अधीक्षक बालोद  एस.आर. भगत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय व थाना स्टाफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।  यह कार्यक्रम लगातार गांवों एवं हॉट बाजारों में जाकर लगातार जागरूक किया जाएगा ।

You cannot copy content of this page