DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना काल में काढ़ा बना है सहारा इसलिए आयुर्वेद का महत्व ना भूले,आयुष मेला में विधायक ने लोगों से की यह अपील


बालोद/ गुरूर। गुरूर में ब्लॉक स्तरीय आयोजित आयुष स्वास्थ्य मेला व निशुल्क दवाई वितरण शिविर में मुख्य आतिथ्य के दौरान संजारी बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा ने लोगों को आयुर्वेद पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस गंभीर कोरोना काल मे भी आयुर्वेद का महत्व बरकरार है। इसी आयुर्वेद के चलते ही कोरोनावायरस से बचने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हम आयुर्वेद काढ़ा का इस्तेमाल कर रहे हैं।जो कि कारगर भी साबित हुआ है।

आजकल लोग एलोपैथी या जल्दी ठीक होने वाली दवाइयों का सहारा लेते हैं लेकिन उससे पूरा इलाज नहीं हो पाता। कभी भी बीमारी दोबारा उभर आती है लेकिन आयुर्वेद, बीमारी का अचूक इलाज है। इसमें देर होती है लेकिन इससे स्थाई इलाज होता है। इसलिए लोगों को आयुर्वेद के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी लोगों को आयुर्वेद का महत्व बताया। वही शिविर में आने वाले लोगों को निशुल्क दवाई वितरण किया गया तथा उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। इस दौरान प्रमुख रुप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हलधर साहू, जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू, सुमित राजपूत, तुलेश सिन्हा, डॉ रावटे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page