DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना वैक्सीन आने पर हिन्द सेना ने किया स्वास्थ्य विभाग का सम्मान, अफवाहों को दूर करने मिलकर करेंगे काम

बालोद– वैश्विक महामारी कोरोना ने बालोद ज़िले सहित पूरे प्रदेश और विश्व को अपनी जद में ले लिया था हर कोई परेशान था और है और शारीरिक रूप से और आर्थिक रूप से भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. अब जब बालोद ज़िले में कोविड – 19 से लड़ाई लड़ने वैक्सीन की पहली खेप पहुंच चुकी है तो यहां ज़िले वासियों में खुशी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है. वहीं बालोद ज़िले की समाज सेवी संगठन हिन्द सेना स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी जय प्रकाश मेश्राम का सम्मान करने पहुंचे।

फूलों से किया स्वागत

सामाजिक संगठन हिंद सेना के सदस्यगण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया जे पी मेश्राम का फूलों से स्वागत किया. उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता अगर ना होती तो आज शायद ही इस वैश्विक महामारी से लड़ पाते. स्वास्थ्य विभाग के एक छोटे से कर्मी से लेकर दवा बनाने वाली कंपनी तक हर व्यक्ति ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया है. तभी जाकर यह वैश्विक महामारी से हम लड़ पाए हैं और अब वैक्सीन आने पर हम सब बेहद खुश हैं।

जागरूकता की ज़रूरत

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामाजिक संगठन हिंद सेना के कार्यकर्ताओं से आग्रह भी किया कि हमें कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने वैक्सीनेशन की आवश्यकता है और समाज में कई तरह की अफवाहें भी फैलती है, ऐसे में जागरूकता के लिए हमें आप जैसे समाजसेवी संगठनों की आवश्यकता रहेगी जहां हिंद सेना ने हर परिस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने हिन्द सेना के कार्यों की तारीफ भी की, कहा कि इस जंग में हिन्द सेना का साथ भी जरुरी है

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तरूण नाथ योगी मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रमोद सारडा अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, वशिष्ठ कुमार संगठन मंत्री ,हिंद सेना जिला उपाध्यक्ष भूपत हठीले युवा ब्रिगेड के जिला महामंत्री करण सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page